19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयबीएसएफ का जवान 8वें दिन भी पाकिस्तान की कैद में, कब भारत...

बीएसएफ का जवान 8वें दिन भी पाकिस्तान की कैद में, कब भारत वापस आएगा?

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान की कैद में बीएसएफ जवान पीके शॉ को 8वें दिन भी वापस भारत नहीं लाया जा सका। 23 अप्रैल को वह गलती से पंजाब के फिरोजपुर इलाके में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। जहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था। जब से वह उन्हीं की कैद में हैं।

जवान को वापस लाने की कोशिशें जारी
बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि अपने जवान को वापस लाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स बात तो कर रहे हैं, लेकिन जवान शॉ को वह कब वापस छोड़ेंगे। इस बारे में कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे। हर बार उनका यही कहना है कि उनकी सरकार से जो भी आदेश आएगा। वह उसी के तहत जवान को छोड़ेंगे। इससे पहले वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते।

पाकिस्तानी कैद में कैसा है BSF का जवान?
हालांकि, पाकिस्तानी कैद में रह रहे बीएसएफ जवान के सुरक्षित होने के बारे में जब पूछा गया तो सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ इस बात को रेंजर्स के साथ सुनिश्चित कर रही है कि पाकिस्तानी कैद में रहते हुए उनके जवान को किसी तरह की कोई दिक्कत ना होने पाए। पाक रेंजर्स ने भी इस बात को कहा है कि उनका जवान सही है। लेकिन बदले हालात में साफतौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...