7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeखेलW W W… एमएस धोनी से छक्का खाने के बाद चतुर चहल...

W W W… एमएस धोनी से छक्का खाने के बाद चतुर चहल का कत्लेआम, विकेटों की झड़ी लगाकर ली हैट्रिक

Published on

चेन्नई

पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2025 की पहली हैट्रिक ले ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चहल ने यह कारनामा किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने चहल को गेंदबाजी की। पहली गेंद पर ही महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें छक्का मार दिया। लेकिन अगली 5 गेंदों पर चहल ने चार बल्लेबाजों को आउट किया। इस दौरान उन्होंने आखिरी तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक लिया।

चहल ने इन तीन को किया आउट
युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट किया। प्रियांस आर्य ने उनका कैच लिया। इसके बाद क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अंशुल कंबोज उतरे। चहल ने अपने ही राज्य हरियाणा के कंबोज को सीधी गेंद डाली। वह चूक गए और गेंद सीधे विकेट पर जा लगी। इसके बाद खेलने आए नूर अहमद ने हैट्रिक बॉल पर छक्का मारने की कोशिश की। गेंद खड़ी हो गई और लॉन्ग ऑन पर मार्को यानसेन ने इसे लपक लिया।

चहल की दूसरी आईपीएल हैट्रिक
युजवेंद्र चहल ने इसी ओवर की दूसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का भी विकेट लिया था। छक्के मारने की कोशिश में धोनी लॉन्ग ऑफ पर लपके गए। यह आईपीएल में युजवेंद्र चहल की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी उन्होंने लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लिए थे। तब वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। केकेआर के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस को आउट कर उन्होंने हैट्रिक पूरी की थी।

आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक
अमित मिश्रा- 3 (2008, 2011 और 2013)
युवराज सिंह- 2 (2009)
युजवेंद्र चहल- 2 (2022, 2025)

190 पर सिमट चेन्नई सुपर किंग्स
18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 177 रन था। महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे और उसका साथ शिवम दुबे दे रहे थे। जब धोनी ने चहल की पहली गेंद पर छक्का मारा तो लगा कि चेन्नई 200 के पार पहुंच जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई की पारी 190 रनों पर सिमट गई। 3 ओवर में 32 रन देकर चहल ने 4 विकेट लिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...