19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली हाट INA में लगी भीषण आग, 24 दुकानें जलकर राख, 2...

दिल्ली हाट INA में लगी भीषण आग, 24 दुकानें जलकर राख, 2 घायल, करोड़ों का भारी नुकसान

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के INA में बुधवार शाम को दिल्ली हाट मार्केट में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग को रात करीब 8:55 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है और अब कूलिंग का कार्य जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. अभी तक आग लगने से 2 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. हालांकि, आग ने करीब 24 दुकानों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है.

देशभर से आते हैं कारीगर
गौरतलब है कि दिल्ली हाट में देश के विभिन्न राज्यों से आए दस्तकार और कारीगर अपनी कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। यह स्थान भारतीय हस्तशिल्प और व्यंजनों के लिए खासा लोकप्रिय है। आग लगने के बाद वहां मौजूद दुकानदारों और आगंतुकों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कुछ दुकानों को नुकसान जरूर पहुंचा है, जिसकी जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और दमकल विभाग इसकी विस्तृत जांच कर रहा है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने दी जानकारी
दिल्ली हाट में आग की घटना के बाद घटना के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “दिल्ली हाट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। मैं स्वयं दिल्ली हाट जा रहा हूँ।” फिलहाल दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन ने दुकानदारों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...