18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यपिता ने बड़े अरमानों से सजाया था मंडप, लेकिन दूल्हे को देख...

पिता ने बड़े अरमानों से सजाया था मंडप, लेकिन दूल्हे को देख बदल गया लड़की का मन, फिर अचानक हुआ ऐसा…

Published on

धनबाद

घर में शहनाई बज रही थी। सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे। बारात दुल्हन के घर के दरवाजे पर आने की तैयारी में थी। तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए।दरअसल दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आ रहा था। वह अपने प्रेमी के साथ जीना चाहती थी। जिस कारण दुल्हन ने दिलेरी दिखाई और शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के संग चुपके से घर से फरार हो गई। फिर दोनों एक मंदिर में जाकर शादी कर ली।

प्रेमी जोड़े को बिहार के गया से पकड़ा गया
इधर, घर पर दुल्हन की करतूत का जब पता चला तो लड़की के पिता भागे भागे थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और दोनों प्रेमी जोड़े को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार के गया से पकड़ कर धनबाद ले आई। लेकिन सभी लोगों को हैरानी तब हो गई। जब पुलिस ने लड़की के पिता को थाने बुलाकर अपनी बेटी को घर ले जाने की बात की, लेकिन पिता ने अपनी बेटी को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। उसने जो वजह बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान है।दरअसल बेटी की पसंद का लड़का अलग जाति का है। जो लड़की के पिता को पंसद नहीं आ रहा है। इस वजह से पिता ने अपनी पुत्री से रिश्ता ही तोड़ लिया।

दूसरी जाति का युवक लड़की के परिजनों को पसंद नहीं
यह मामला धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र कदैया पंचायत की है। टुंडी थाना क्षेत्र के कदैया पंचायत की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से कई साल से चल रहा था। लड़का दूसरी जाति का है। जबकि लड़की दूसरी जाति की। लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। वहीं लड़की को परिवार की ओर से खोजा गया लड़का पसंद नहीं था। वह प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती थी। इसलिए वह मौका देख अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पिता ने बेटी को अपनाने से किया इनकार
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को तो पकड़ लिया और पिता को इसकी जानकारी दी। लेकिन लड़की के पिता थाना नहीं पहुंचे और अपनी बेटी को अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों जोड़े को प्रेमी के परिजन को सौंप दिया। प्रेमी के परिवार ने बहू को स्वीकार कर लिया है।

प्रेमी के परिजनों ने लड़की को बहू के रूप में स्वीकार किया
पंचायत के मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि दुल्हन लक्ष्मी के पिता को थाना बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे जिसके बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी मंदिर में करा दी गई। इस पर नवविवाहित प्रेमी युगल ने कहा कि दोनों शादी कर खुश हैं। स्थानीय मुखिया ने कहा कि लड़के वाले ने बहू के रूप में लड़की को स्वीकार कर लिया है।

Latest articles

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध, सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

भोपाल। राजधानी में मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,...

अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामला: 30 हजार का इनामी ड्रग डीलर अर्जुन मालवीय बैतूल से गिरफ्तार

भेापाल। राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में पकड़ी गई अवैध कफ सिरप फैक्ट्री...

More like this

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...