11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलवैभव का तूफान 2 गेंदों में शांत, दीपक चाहर की कातिल गेंद...

वैभव का तूफान 2 गेंदों में शांत, दीपक चाहर की कातिल गेंद के हुए यूं शिकार, नहीं खोल सके खाता

Published on

जयपुर:

राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं चल पाए। जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में वैभव अपना खाता भी खोल पाए। दीपक चाहर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ दो गेंद ही खेल पाए कि वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विल जैक्स के हाथों लपके गए। इस तरह गुजरात के खिलाफ अपनी तूफानी बैटिंग से सनसनी मचाने वाले वैभव का तूफान सिर्फ 2 गेंद में शांत हो गया।

मुंबई के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने 101 रनों की पारी खेलकर धूम मचाई थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में वैभव ने 38 गेंद की इस पारी में 11 छक्के और 7 चौके भी लगाए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, वैभव ने धुआंधार बैटिंग करते हुए पहले 17 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी और इसके बाद 35 गेंद में शतक ठोक दिया था। इस तरह वैभव आईपीएल में सबसे कम गेंद पर शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने।

मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए बनाए 217 रन
वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। मुंबई इंडियंस के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए रायन रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम के लिए अर्धशतक लगाया। रिकेल्टन 38 गेंद में 61 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन बनाए।

रोहित शर्मा और रिकेल्टन के अलावा टीम के लिए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने भी अपना कमाल दिखाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 23-23 गेंद खेलकर 48-48 रनों की पारी खेली। इस तरह मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 217 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं राजस्थान की तरफ से सिर्फ 2 गेंदबाज ऐसे जिन्हें विकेट मिला।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...