15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलMI की जीत की रीढ़ बन गए हैं रोहित शर्मा, बल्ले से...

MI की जीत की रीढ़ बन गए हैं रोहित शर्मा, बल्ले से रन नहीं आग बरसा रहे हैं

Published on

जयपुर

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। एमआई के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए इस सीजन की शुरुआत बिल्कुल भी खास नहीं रही थी। वह लगातार बड़ी पारी खेलने में फ्लॉप हो रहे थे। लेकिन, आखिरकार हिटमैन ने लय पकड़ ली है और वह विरोधी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रोहित की फॉर्म मुंबई को लगातार इस सीजन में मिल रही सफलता का बहुत बड़ा कारण है। अब आरआर के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर बोला है।

रोहित शर्मा ने राजस्थान के खिलाफ खेली तूफानी पारी
राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी कर रहे रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के रियान रिकेल्टन के साथ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। रोहित ने आते के साथ ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। हिटमैन ने 31 गेंदों पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि, वह 53 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। बता दें कि रोहित की यह चौथी पारी में तीसरी फिफ्टी थी। वह अपनी शानदार फॉर्म में वापस आ गए हैं।

मुंबई ने दिया 218 रन का टारगेट
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन बनाए। रोहित शर्मा के अलावा दूसरे ओपनर रियान रिकेल्टन ने भी अर्धशतक ठोका। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के उड़ाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या दोनों ने नाबाद 48-48 रन की पारी खेली। सूर्या ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए तो हार्दिक पंड्या ने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं दोनों खिलाड़ियों ने 23-23 बॉल ही खेली थी। आरआर के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने 1-1 विकेट लिया।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...