4.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराज्यअयोध्‍या: राम पथ पर अब नहीं बिकेगी शराब और मांस, इनरवियर के...

अयोध्‍या: राम पथ पर अब नहीं बिकेगी शराब और मांस, इनरवियर के विज्ञापन भी नहीं दिखेंगे, डिटेल जानिए

Published on

अयोध्‍या

रामनगरी अयोध्या में नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राम पथ के 14 किलोमीटर के दायरे में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पास किया है। राम पथ, अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ता है। इस रास्ते पर राम मंदिर भी है। इसके साथ ही पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन पर भी रोक लगेगी। निगम का कहना है कि यह फैसला शहर की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।

अयोध्या में पहले से ही मांस और शराब की बिक्री पर कई जगह रोक है। अब इस नए प्रस्ताव से अयोध्‍या के कुछ और इलाके भी इसमें शामिल हो जाएंगे। मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति ने शहर की धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रतिबंध को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया हैं। कार्यकारी समिति में बीजेपी के मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी भी शामिल हैं।

कब से लागू होगा नियम, जल्‍द बताएगा निगम
राम पथ सरयू तट से शुरू होकर फैजाबाद शहर तक जाता है। इस रास्ते पर अभी मांस और शराब की कई दुकानें हैं। जल्द ही नगर निगम यह बताएगा कि यह नियम कब से लागू होगा और इसे कैसे लागू किया जाएगा। इसके अलावा, अयोध्या नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट भी पास किया है। यह बैठक मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। निगम को 7 अरब 56 करोड़ 61 लाख 27 हजार रुपये की कमाई होने का अनुमान है। वहीं, 7 अरब 42 करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपये खर्च करने का प्लान है।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...