1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलरविंद्र जडेजा ने लपक लिया था कैच, पथिराना ने आकर टक्कर मार...

रविंद्र जडेजा ने लपक लिया था कैच, पथिराना ने आकर टक्कर मार दी, मैदान पर हो गया हादसा!

Published on

बेंगलुरु

रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स या भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर में एक माने जाते हैं। जब गेंद उनके आसपास होती है तो बल्लेबाज रिस्क लेने का बारे में सोचता भी नहीं है। वैसे ही जब गेंद हवा में होती है और जडेजा उसके आसपास होते हैं तो जडेजा का ही कैच माना जाता है। टीम का कोई और फील्डर करीब जाने की कोशिश नहीं करता क्योंकि सभी को पता है कि जडेजा कैच ले ही लेंगे।

पथिराना ने जडेजा को टक्कर मार दी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल ने हवा में शॉट खेला। चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर अंशुल कंबोज के खिलााफ बेथेल ने लेग साइड में शॉट खेलना चाहा। गेंद टॉप एज पर लगी और शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ चली गई। रविंद्र जडेजा के लिए यह आसान कैच था। वह कैच लेने के लिए भागे और गेंद को लपक भी लिया। डीप बैकवर्ड पॉइंट से मथीशा पथिराना भी भागते हुए आ रहे थे। जैसे ही जडेजा ने कैच लिया, पथिराना ने उन्हें टक्कर मार दी।

चोटिल हो गए मथीशा पथिराना
मथीशा पथिराना की टक्कर से रविंद्र जडेजा के हाथ से गेंद निकल गई। इस तरह विस्फोटक बैटिंग कर रहे जैकब बेथेल को जीवनदान मिल गया। इसके साथ ही पथिराना चोटिल हो गए। वह कुछ समय तक मैदान पर ही लेटे रहे। इसके बाद फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया। फिजियो पथिराना को मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह राजस्थान के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फील्डिंग करने मैदान पर आए।

https://twitter.com/i/status/1918672493859995985

पथिराना ने 10वां ओवर डाला
मथीशा पथिराना की इंजरी ज्यादा नहीं थी। इसी वजह से वह जल्दी ही मैदान पर वापस आ गए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10वां ओवर डाला। इसी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता भी मिली। जैकब बैथल 33 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। जब उन्हें जीवनदान मिला था तब 27 रन बनाकर खेल रहे थे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...