15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलशाहिद अफरीदी के बाद अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की बेशर्मी, बॉर्डर...

शाहिद अफरीदी के बाद अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की बेशर्मी, बॉर्डर पर देने आया गीदड़भभकी!

Published on

नई दिल्ली

पिछले महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। सीमा पर युद्ध का माहौल बन रखा है। इस बीच पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर इस तनाव की स्थिति में बॉर्डर पर आकर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की थी। वीडियो में वह पाकिस्तानी सेना के साथ बातचीत कर रहे थे।

वहीं अब एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर वाघा बॉर्डर पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को बढ़ाने का काम किया है। इस क्रिकेटर का नाम जुनैद खान है। जुनैद खान भारत के अमृतसर स्थिति अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस में उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लोगो का एक टी शर्ट पहने हुआ है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बाकी तो समझदार हो।’ जुनैद का ये वीडियो पुराना है, जिसने उन्होंने पहलगाम हमले से शेयर किया था। इसके बाद अब उन्होंने फिर से इसी वीडियो को री शेयर किया है।

पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं जुनैद
जुनैद खान पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। जुनैद ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट, 76 वनडे और 9 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कुल 71 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वनडे में उनके नाम 110 विकेट दर्ज है, जबकि टी20 में वे सिर्फ 8 विकेट ले पाए हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ खुलकर जहर उगला है। यही कारण है कि बीसीसीआई पाकिस्तान के किसी भी तरह के बायलेटरल क्रिकेट पर पाबंदी लगाकर रखी है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से सिर्फ आईसीसी और एशिया कप के इवेंट में ही मैच खेले गए हैं।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...