8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यभुजाएं फड़कती हैं, दो-दो हाथ करने का मन करता है… सीएम योगी...

भुजाएं फड़कती हैं, दो-दो हाथ करने का मन करता है… सीएम योगी के मंत्री का विवादित बयान, ममता को बताया देशद्रोही

Published on

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और गाजीपुर के प्रभारी रविंद्र जायसवाल ने गाजीपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘देशद्रोही’ करार देते हुए कहा कि ममता तुष्टिकरण की राजनीति में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं। वह भाजपा कार्यकर्ता हैं उनकी भुजाएं फड़कती हैं कि वहां जाकर दो-दो हाथ करने को।

वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष को घेरा
मंत्री ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और राजद जैसे दल इसे मुस्लिम विरोधी बताकर तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं। जायसवाल ने जोर देकर कहा कि यह विधेयक कमजोर वर्गों और मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करेगा। उन्होंने दावा किया कि इससे 90% मुसलमानों के जीवन में सुधार होगा और गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को मिलेगा।

विपक्ष पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन का आरोप
जायसवाल ने विपक्षी दलों पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन और जातिगत बंटवारे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा न मुसलमानों के हितैषी हैं, न दलितों के, न पिछड़ों के। वे सिर्फ अपने परिवार की उन्नति के लिए राजनीति करते हैं।उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि पीएम आवास योजना में 31%, उज्ज्वला योजना में 37% और मुद्रा योजना में 36% लाभ मुस्लिम परिवारों को मिला, जो देश की 15% मुस्लिम जनसंख्या से कहीं अधिक है।

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर बयान
सुप्रीम कोर्ट के वक्फ संशोधन पर हस्तक्षेप के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि सदन से कानून पास हो चुका है। कोर्ट इसका अध्ययन कर सकती है ताकि किसी के अधिकारों का हनन न हो।”

भाजपा की रणनीति और विपक्ष में खलबली
मंत्री ने कहा कि भाजपा वक्फ सुधार के फायदे मुस्लिम समुदाय तक पहुंचाने की योजना बना रही है, जिससे विपक्ष में खलबली मची है। उन्होंने पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...