15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलतूफान की रफ्तार से भागे, डाइव मारकर लपकी गेंद, डेवाल्ड ब्रेविस का...

तूफान की रफ्तार से भागे, डाइव मारकर लपकी गेंद, डेवाल्ड ब्रेविस का फील्डिंग में एक और धमाका

Published on

बेंगलुरु

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की फील्डिंग बेहद खराब रही है। चाहे ग्राउंड फील्डिंग हो या फिर कैचिंग, चेन्नई के फील्डर ने काफी निराश किया है। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है। वह सीजन से बाहर होने वाली भी पहली टीम बनी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी रविंद्र जडेजा और मथीशा पथिराना के बीच हुई टक्कर की वजह से आसान कैच गिर गया।

ब्रेविस नहीं छोड़ रहे मौका
एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डर्स आसान कैच गिरा रहे हैं तो वहीं डेवाल्स ड्रेविस की धमाका जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में दो बार बाउंड्री के अंदर बाहर होकर उन्होंने कैच लपका था। अब आरसीबी के खिलाफ मैच में भी ब्रेविस ने तूफानी कैच लिया। 10वें ओवर में उन्होंने जैकब बेथेल का कैच लपका।

अर्धशतक लगा चुके आरसीबी के ओपनर बेथेल ने मथीशा पथिराना की गेंद को पुल करने की कोशिश की। गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और हवा में चली गई। डीप स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे ब्रेविस आगे की तरफ भागे। उन्होंने डाइव मारकर गेंद को जमीन से कुछ इंच ऊपर लपक लिया। बेथेल ने 33 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...