15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल6, 6, 6, 6, 6, 6… केकेआर के खिलाफ रियान पराग का...

6, 6, 6, 6, 6, 6… केकेआर के खिलाफ रियान पराग का कोहराम, 6 गेंदों पर ठोक दिए लगातार 6 छक्के

Published on

कोलकाता

आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 206 रन बोर्ड पर लगाए थे। टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम ने अपने 5 विकेट खोकर 71 रन पर खो दिए थे। लेकिन इसके बाद राजस्थान के स्टार बल्लेबाज रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ हाथ खोलने शुरू कर दिए। पराग ने मोइन अली के एक ओवर में एक के बाद एक 5 छक्के ठोक दिए।

मोइन के ओवर में मारे 5 छक्के
रियान पराग ने अपनी पारी के लगातार 6 छक्के एक ही गेंदबाज के खिलाफ नहीं मारे। उन्होंने पहले मोइन अली के एक ओवर में लगातार 5 छक्के ठोके। राजस्थान की पारी का 13वां ओवर लेकर आए मोइन अली की पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने एक सिंगल लिया। इसके बाद रियान ने अगली 5 गेंदों को मैदान के बाहर मार दिया। इस ओवर में एक वाइड भी थी। जिसके चलते ओवर में कुल 32 रन आ गए।

अगले ओवर में फिर एक छक्का
मोइन अली के ओवर में 5 छक्के मारने के बाद रियान ने अगला छक्का वरुण चक्रवर्ती को लगाया। वरुण चक्रवर्ती पारी का 14वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की पहली गेंद पर हेटमायर ने एक सिंगल लिया। जिसके बाद अगली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप करके पराग ने अपना छठा लगातार छक्का ठोक दिया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने 6 लगातार छक्के लगाए हों।

शतक से चूके रियान पराग
इस मैच में रियान पराग अपने शतक से चूक गए। रियान इस मुकाबले में 45 गेंद पर 95 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 8 लंबे छक्के लगाए। हालांकि इसके बावजूद ये खिलाड़ी अपने शतक से 5 रन पहले हर्षित राणा की गेंद पर कैच आउट हो गया।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...