13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने जखीरे से निकाली महाविनाशक बैलिस्टिक मिसाइल, रेंज और ताकत देख...

ईरान ने जखीरे से निकाली महाविनाशक बैलिस्टिक मिसाइल, रेंज और ताकत देख दुनिया हैरान, इजरायल के पैरों तले खिसकेगी जमीन!

Published on

तेहरान

ईरान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को देश की सबसे नई बैलिस्टिक मिसाइल ‘कासिम बसीर’ दुनिया को दिखाई है। ईरान के सरकारी टीवी पर रक्षा मंत्री जनरल अजीज नसीरजादेह के साथ एक साक्षात्कार के दौरान इस मिसाइल को दिखाया गया। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल तब दुनिया के सामने आई है, जब रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हूती मिसाइल हमले के जवाब में तेहरान को सबक सिखाने की बात कही थी। तेहरान ने मिसाइल का हाल ही में 17 अप्रैल को परीक्षण किया था।

ईरानी मिसाइल की ताकत
सरकारी टीवी पर ईरानी मिसाइल के बारे में जानकारी देते हुए इसकी रेंज कम से कम 1200 किलोमीटर बताई गई। ईरानी रक्षा मंत्री ने कहा कि इसमें रक्षा की परतों को पार करने और एंटी बैलिस्टिक प्रणालियों को आसानी से बायपास करने की क्षमता है। सरकारी टीवी ने बताया कि मिसाइल जीपीएस मार्गदर्शन के बिना और सटीकता के साथ कई लक्ष्यों में से एक को पहचान सकती है और उस पर हमला कर सकती है।

खास बात ये है कि हूती विद्रोहियों ने रविवार को यमन से बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, जो इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे के टर्मिनल के पास गिरी थी। इजरायल ने पहले स्वदेशी एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम और फिर अमेरिकी थाड से हूतियों की मिसाइल को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसे नाकामी मिली थी।

अमेरिका को दी सीधी धमकी
अमेरिकी की धमकी के जवाब में नासिरजादेह ने कहा, ‘अगर हम पर हमला किया जाता है और हमारे खिलाफ युद्ध छेड़ा जाता है, तो हम बलपूर्वक जवाब देंगे और उनके हितों और उनके ठिकानों को निशाना बनाएंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ईरान के पड़ोसी देशों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन अमेरिकी ठिकाने उसके निशाने पर हैं।

इजरायल के साथ तनाव
इजरायल पर किए गए हूतियों के मिसाइल हमले के बारे में नासिरजादेह ने कहा कि यमन एक आजाद देश है, जो अपने फैसले खुद लेता है। उन्होंने यमन में चल रहे संघर्ष से ईरान को जोड़ने के अमेरिकी प्रयास को खारिज कर दिया। इजरायल पर हूती मिसाइल हमले ने क्षेत्रीय तनाव को बहुत बढ़ा दिया है। इजरायली प्रधानमंत्री ने बदला लेने की कसम खाई है और हमले के लिए हूतियों के साथ ईरान का सीधा नाम लिया है।

Latest articles

भोपाल: ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा, दीपक नगर के झुग्गी वासियों की आड़ में ‘झुग्गी माफिया’ सक्रिय

​भोपाल। राजधानी के बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है,...

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...