6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलपिता का हर हफ्ते 3 बार डायलिसिस, हालत नाजुक, IPL में रन...

पिता का हर हफ्ते 3 बार डायलिसिस, हालत नाजुक, IPL में रन बरसाते बेटे को देख खुश हो जाते हैं

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के 54वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को धर्मशाला में 37 रन से हराया। पीबीकेएस की इस जीत में उनके ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 48 गेंद का सामना कर 7 छक्के और 6 चौक की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए। प्रभसिमरन इस सीजन लगातार रन बना रहे हैं। वह पीबीकेएस के लिए अब तक आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं अब प्रभसिमरन सिंह के बड़े पापा (बड़े अंकल) ने बातचीत करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि प्रभसिमरन के पिता सुरजीत सिंह की हफ्ते में 3 बार डायलिसिस होती है और वह सिर्भ जभी हंसते जब प्रभसिमरन बैटिंग कर रहे होते हैं।

मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं प्रभसिमरन के पिता
प्रभसिमरन के पिता सरदार सुरजीत सिंह आजकल मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं और उन्हें हफ्ते में तीन बार डायलिसिस करवानी पड़ती है। ऐसे मुश्किल समय में, पिच पर पीबीकेएस के लिए प्रभसिमरन का प्रदर्शन किसी तरह सुरजीत सिंह के चेहरे पर मुस्कान वापस लाने में कामयाब रहा है। सुरजीत सिंह के भाई सतविंदर पाल सिंह ने बताया, ‘आजकल वह सिर्फ तभी मुस्कुराते हैं जब वह प्रभसिमरन को आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं।’

प्रभसिमरन के पिता सरदार सुरजीत सिंह आजकल मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं और उन्हें हफ्ते में तीन बार डायलिसिस करवानी पड़ती है। ऐसे मुश्किल समय में, पिच पर पीबीकेएस के लिए प्रभसिमरन का प्रदर्शन किसी तरह सुरजीत सिंह के चेहरे पर मुस्कान वापस लाने में कामयाब रहा है। सुरजीत सिंह के भाई सतविंदर पाल सिंह ने बताया, ‘आजकल वह सिर्फ तभी मुस्कुराते हैं जब वह प्रभसिमरन को आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘उनकी हफ्ते में तीन बार डायलिसिस होती है। बड़े भाई होने के नाते, मैं वह दर्द नहीं देख सकता जो वह सह रहे हैं। जब डॉक्टर घर पर डायलिसिस के लिए आते हैं तो मुझे घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसा कोई दिन नहीं गया जब मैंने यह प्रार्थना नहीं की कि यह मेरे छोटे भाई के साथ नहीं होना चाहिए।’

जब कैमरा सिम्मू पर होता है तो वह मुस्कुराते हैं…
जब प्रभसिमरन अपनी बल्लेबाजी से पूरे देश में धूम मचा रहे हैं तो उनके पिता और बड़े पापा पटियाला में टेलीविजन के सामने बैठकर उनके प्रदर्शन का आनंद लेते हैं। वास्तव में, जब सुरजीत अपने बेटे प्रभसिमरन को खराब शॉट खेलते हुए देखते हैं, तो वह टीवी के सामने चिल्लाते हैं। कहते हैं कि उसे सावधानी से खेलना चाहिए।

सतविंदर पाल सिंग ने आगे बताया, ‘पंजाब किंग्स के हर मैच से पहले, मैं उन्हें लिविंग रूम में ले जाता हूं। हम साथ में मैच देखते हैं और हर बार जब कैमरा सिम्मू पर होता है तो वह मुस्कुराते हैं। अगर सिम्मू रन बनाता है तो वह मुस्कुराते और हंसते रहते हैं। उन पलों में वह अपना दर्द भूल जाते हैं। अगर सिम्मू खराब शॉट खेलता है, तो वह चिल्लाते हैं, ‘खोते आराम नाल खेल (बेवकूफ, आराम से खेल)।’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...