17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका-इजरायल ने हमला किया तो हम भी तैयार… हूतियों को ईरान से...

अमेरिका-इजरायल ने हमला किया तो हम भी तैयार… हूतियों को ईरान से मिला सहारा, किया बड़ा ऐलान

Published on

तेहरान:

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को इजरायल में मिसाइल अटैक किया है। हूतियों की ओर से दागी गई ये मिसाइल तेल अवीव में एयरपोर्ट के पास गिरी। इसके बाद इजरायल की ओर से यमन में हमले की बात कही गई है, इस पर ईरान भड़क गया है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को हूतियों पर हमला ना करने के लिए चेताया है। ईरान के रक्षा मंत्री जनरल अजीज नसीरजादेह ने धमकीभरे लहजे में कहा है कि अगर यमन के हूती विद्रोहियों पर हमला किया गया तो उसकी ओर से अमेरिका और इजराइल के ठिकानों पर अटैक होगा।

ईरानी रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह ने कहा है कि अगर यमन में हमला किया गया तो ईरान भी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा। नासिरजादेह ने कहा, ‘अगर अमेरिका या इजरायल की ओर से जंग शुरू होता है तो ईरान भी उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरान ने यह धमकी ऐसे समय दी है, जब उसने नए ठोस-ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘कासिम बशीर’ लॉन्च की है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 1,200 किलोमीटर है।

हूतियों ने इजरायल को दिया झटका
हूतियों ने रविवार को इजरायल के एयर डिफेंस को भेदते उसकी जमीन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह मिसाइल तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन हवाई अड्डे के टर्मिनल से सिर्फ 75 मीटर की दूरी पर गिरी। इस मिसाइल ने चार परतों की हवाई सुरक्षा को चकमा दिया और हवाई अड्डे की परिधि के भीतर तक पहुंच गई और बड़ा गड्ढा बनाया। यह हवाई अड्डा जेश के सबसे संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। हमले में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं।

हूतियों ने बीते हफ्ते USS हैरी एस ट्रूमैन विमान वाहक पर हमले के दौरान एक अमेरिकी F-18 लड़ाकू जेट को समुद्र में गिरा देने का दावा किया था। दूसरी ओर अमेरिका की ओर से यमन में लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। अब इजरायल ने भी यमन में हमले तेज करने की बात कही है। इजरायल ने कहा है कि हम दुश्मन को कई गुना ताकत से जवाब देंगे।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में मिसाइल हमले के बाद कहा है कि हमने अतीत में कार्रवाई की है और हम फिर कड़ा जवाब देंगे। इसमें अमेरिका भी हमारे साथ समन्वय कर रहा है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हूतियों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। इस पर ईरान ने भी जवाबी हमले की धमकी दे दी है।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...