8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसाइबर अटैक… क्या पाकिस्तान साइबर फोर्स ने चुराया भारत की डिफेंस वेबसाइटों...

साइबर अटैक… क्या पाकिस्तान साइबर फोर्स ने चुराया भारत की डिफेंस वेबसाइटों का डेटा?

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया एक्स अकाउंट Pakistan Cyber Force ने दावा किया है कि इस ग्रुप ने इंडियन मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस और मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (MP-IDSA) के संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना ली है। साइबर अटैकर्स ने रक्षा कर्मियों से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी, लॉगिन क्रेडेंशियल्स को भी प्रभावित किया है।

आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की वेबसाइट को डिफेस किया
साथ ही Pakistan Cyber Force ने रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी “आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड” की आधिकारिक वेबसाइट को डिफेस किया। वेबसाइट को पाकिस्तानी झंडे और पाकिस्तान के अल खालिद टैंक की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए डिफेस किया गया।

फिलहान ऑफलाइन की गई वेबसाइट
आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की वेबसाइट को फिलहाल ऑफलाइन कर दिया गया है ताकि डिटेल ऑडिट किया जा सके। साथ ही डिफेसमेंट से हुए नुकसान का भी पता किया जा सके और वेबसाइट को सुरक्षित किया जा सके।

साइबरस्पेस पर नजर रख रहीं एजेंसियां
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और एजेंसियां लगातार साइबरस्पेस पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी संभावित साइबर अटैक का पता लगाया जा सके। खासकर पाकिस्तान से जुड़े खतरों और प्रायोजित हमलों के वक्त रहते पता लगाने की कोशिश हो रही है। रक्षा मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया जा सके, डिजिटल सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके और भविष्य में होने वाले किसी भी साइबर घुसपैठ से बचा जा सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...