9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्ययूपी में जीरो टॉलरेंस : उधार पैसों के बदले पत्नी को मेरे...

यूपी में जीरो टॉलरेंस : उधार पैसों के बदले पत्नी को मेरे पास छोड़ जाओ… गुस्साए पति ने सूदखोर को मार डाला

Published on

अमरोहा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने सूदखोर की हत्या कर दी। सूदखोर लोन की रकम के बदले आरोपी की पत्नी को एक महीने के लिए साथ में रखने का दबाव डाल रहा था। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दंपती ने सूदखोर से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। इसी बात को लेकर सूदखोर ने महिला पर गलत नीयत रखी, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने उसकी हत्या कर दी।

घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के होली वाला मोहल्ले में हुई। पुलिस को एक घर के बेड में से बदबू आने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को एक लाश मिली। जांच में पता चला कि लाश एक सूदखोर की है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और फुटेज में एक पति-पत्नी मृतक के घर से बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दिए।

एक महीने के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए कहा
पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि सूदखोर से कुछ पैसे उधार लिए थे। दोनों पैसे और ब्याज की रकम चुकाने में असमर्थ थे। इसके चलते सूदखोर उनसे अभद्रता करता था और पैसे लौटाने का दबाव बनाता था। दंपती के मुताबिक वे सूदखोर से बात करने उसके घर गए थे। वहां सूदखोर ने महिला के पति को दूसरे कमरे में बुलाया, उसने उधार पैसे के बदले महिला को एक महीने तक अपने पास छोड़ने की डिमांड की। यह सुनकर पति को बहुत गुस्सा आया और उसने सूदखोर का गला दबाकर हत्या कर दी।

बेड में छिपाई लाश
इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर लाश को बेड में छिपा दिया। वे सूदखोर की बाइक और बैटरी लेकर वहां से भाग गए। कुछ दिनों बाद पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अमरोहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने इस घटना का खुलासा किया। टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this