13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान पर कब हमला करेगा भारत…? दिल्ली में उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल...

पाकिस्तान पर कब हमला करेगा भारत…? दिल्ली में उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने बताई नई तारीख

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत के हमले का डर सता रहा है। लिहाजा पाकिस्तानी नेता, डिप्लोमेट और पत्रकार भारतीय हमले को लेकर अलग अलग दावे कर रहे हैं। दिल्ली में उच्चायुक्त रह चुके पाकिस्तान के पूर्व डिप्लोमेट अब्दुल बासित अब नई तारीख लेकर आए हैं। उन्होंने दावा किया है कि 10 या 11 मई को भारत, पाकिस्तान के खिलाफ हमला कर सकता है। पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक ट्वीट में दावा किया है कि भारत, 10-11 मई को पाकिस्तान के खिलाफ “सीमित सैन्य कार्रवाई” कर सकता है। जबकि इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पिछले हफ्ते से ही दावा कर रहे हैं कि भारत 36 से 48 घंटे के अंदर हमला करने वाला है।

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया। इस आतंकवादी हमले के बाद भारत ने कई कड़े कदम उठाए, जिनमें पाकिस्तान के साथ वीजा सेवाओं का सस्पेंड करना, राजनयिकों की वापसी और सिंधु जल संधि का निलंबन शामिल है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के लिए अपने अपने एयरस्पेस को भी बंद कर दिया है।

अब्दुल बासित का दावा पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा
अब्दुल बासित का दावा पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा वॉर का ही हिस्सा है। क्योंकि भारत का एक्शन लेने वाला है, उसकी तारीख क्या होगी और एक्शन किस तरह का होगा, इसके में बारे में चुनिंदा लोगों के अलावा कोई नहीं जानता है। लेकिन पाकिस्तान फर्जी दावों के जरिए इंटरनेशनल कम्युनिटी की सहानुभूति चाहता है। आपतो याद होगा कि युद्ध शुरू होने और युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन ने यही स्ट्रैटजी अपनाई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति बार बार घोषणा कर रहे थे कि युद्ध कब शुरू होने वाला है। वो हर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे। ये तमाम स्ट्रैटजी खुद को पीड़ित साबित करने और सहानुभूति हासिल करने के लिए होती है। पाकिस्तान इसमें मास्टर रहा है। पश्चिमी मीडिया का एक बड़ा हिस्सा हमेशा से पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है। लिहाजा प्रोपेगेंडा वॉर में पाकिस्तान, भारत से काफी आगे है।

अब्दुल बासित ने कहा है कि “रूस में विजय उत्सव के बाद भारत संभवतः 10-11 मई को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सीमित कार्रवाई करेगा।” आपको बता दें कि पहले रूस के विजय उत्सव में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होने वाले थे, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने रूस का दौरा कैंसिल कर दिया। दूसरी तरफ भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में 450 किमी रेंज की अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया है, जबकि भारत ने कई राज्यों में सुरक्षा अभ्यास शुरू किए हैं। इस बीच, ईरान के शीर्ष राजनयिक अब्बास अराघची ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के प्रयास शुरू किए हैं। हालांकि पूर्व भारतीय डिप्लोमेट कंवल सिब्बल ने कहा है कि भारत को ईरान की मध्यस्थता का ऑफर सिरे से खारिज कर देना चाहिए, क्योंकि ईरान की खुद की विश्वसनीयता नहीं है और ईरान के सुप्रीम लीडर हमेशा से कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...