9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूरोप पर होगा मुसलमानों का राज… क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी...

यूरोप पर होगा मुसलमानों का राज… क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी भी होने वाली है सच?

Published on

सोफिया

इतिहास में ऐसे लोग हुए हैं, जिन्होंने भविष्य को देखने की क्षमता होने का दावा किया है। ऐसे ही लोगों में शामिल रही हैं, बुल्गारिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा, जिन्होंने दुनिया के बारे में कई सटीक भविष्यवाणियां की। बाबा वेंगा के पास आंखों से देखने की क्षमता भले ही न रही हो, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां पूरी तरह सच साबित हुईं। इनमें से कई उनकी मौत के बाद घटित हुईं। यही वजह है कि उनकी मौत के कई वर्षों के बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों पर नजर बनाए रखते हैं। बाबा वेंगा की ऐसी ही एक भविष्यवाणी यूरोप में मुस्लिम राज की है।

यूरोप में मुस्लिम शासन
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में कहा गया है कि साल 2043 तक पूरे यूरोप में मुस्लिम शासन हो जाएगा। उन्होंने साल 2025 में यूरोप में एक बड़े संघर्ष की भविष्यवाणी की थी, जिसके बारे में उनका कहना था कि यह विनाशकारी घटनाओं की एक शृंखला की शुरुआत होगी जो हजारों साल बाद दुनिया के अंत की ओर ले जाएगी। उन्होंने साल 5079 में दुनिया का अंत की भविष्यवाणी की थी। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि साल 2076 तक पूरी दुनिया पर कम्युनिस्टों का शासन हो जाएगा।

बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो चुकीं सच
कहा जाता है कि बाबा वेंगा ने द्वितीय विश्व युद्ध, सोवितय संघ के विघटन और चेर्नोबिल आपदा समेत कई महत्वपूर्ण घटनाओं की भविष्यवाणी की ती। उन्होंने स्टालिन की मौत, रूसी पनडुब्बी कुर्स्क के डूबने का भी अनुमान लगाया था। उनकी सबसे महत्वपूर्ण भविष्यवाणियों में साल 2001 में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टॉवर पर हमला और ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत के बारे में सटीक अनुमान भी शामिल है।

कौन हैं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बाल्कन क्षेत्र के बुल्गारिया में हुआ था। जब वे 12 साल की थीं, तो एक तूफान में फंसने की वजह से उन्होंने अपने देखने की क्षमता खो दी थी। इसके बाद कथित तौर पर उनके अंदर भविष्य देखने की क्षमता विकसित हो गई। साल 1996 में उनकी मौत हो गई, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां बाद में भी सच होती रही हैं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा ने अपनी मौत को लेकर भी पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...