15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल6 ओवर और तीन कैच गिराए… मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस...

6 ओवर और तीन कैच गिराए… मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के फील्डर्स ने हद कर दिया

Published on

मुंबई

आईपीएल 2025 में फील्डिंग का स्तर काफी नीचे गया है। कई खिलाड़ियों ने कमाल के कैच लिए हैं तो खूब कैच ड्रॉप भी हो रहे हैं। लगभग हर मैच में फील्डर्स कैच गिरा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे पहले सीजन से बाहर होने के पीछे खराब फील्डिंग का अहम रोल है। अब मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। गुजरात के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कैच छोड़े।

पहले ओवर में विल जैक्स को जीवनदान
मुंबई इंडियंस को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर झटका लग गया था। मोहम्मद सिराज ने ओपनर रेयान रिकेल्टन को आउट कर दिया। इसके बाद विल जैक्स बैटिंग के लिए उतरे। चौथी गेंद पर उन्हें गुजरात ने जीवनदान दे दिया। रिकेल्टन का कैच लेने वाले साई सुदर्शन ने ही जैक्स को जीवनदान दिया। कवर में फील्डिंग कर रहे सुदर्शन के हाथ में आने के बाद गेंद निकल गई।

सूर्यकुमार यादव का कैच भी छूटा
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछली 10 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के आउट होने की वजह से सूर्या चौथे ओवर में ही बैटिंग के लिए आ गए। 5वें ओवर की पहली दो गेंदों पर पर्पल कैप होल्डर प्रसिद्ध कृष्णा को दो चौके मारे। लेकिन 5वीं गेंद पर उनके पास विकेट लेने का मौका था। सूर्या ने सीधे मिड विकेट पर खड़े साई किशोर के हाथ में खेल दिया। गेंद फील्डर के हाथ के बीच निकल गई।

पावरप्ले में जैक्स को दूसरा जीवनदान भी
गुजरात टाइटंस की खराब फील्डिंग यहीं नहीं रुके। अगले ओवर में ही विल जैक्स को भी जीवनदान मिल गया। इस बार उन्होंने मोहम्मद सिराज के हाथों में ही शॉट खेल दिया था। यह कैच आसान था लेकिन फिर भी शिकार के हाथों में आकर निकल गई। अरशद खान की गेंद पर यह कैच छुटने के बाद गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा काफी गुस्सा में आ गए। उन्होंने ओवर खत्म होते ही टाइम आउट लेने का इशारा कर दिया।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...