12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयअग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला से...

अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला से मांगा जवाब

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान से राजधानी के जामिया नगर में पुलिस पर हमले के कथित मामले में उनकी अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। जस्टिस रवीन्द्र डुडेजा ने 25 फरवरी को निचली अदालत की ओर से दी गई राहत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका पर नोटिस जारी किया।

अमानतुल्लाह से जुड़ा क्या है मामला
ओखला से विधायक अमानतुल्ला पर 10 फरवरी को कथित तौर पर भीड़ का नेतृत्व करने और एक घोषित अपराधी और हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को हिरासत से भागने में मदद करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहवेज खान को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था।

AAP विधायक पर पुलिस ने लगाए कई आरोप
पुलिस के वकील ने कहा कि निचली अदालत ने ऐसे मामलों में लागू किए जाने वाले परीक्षण पर विचार किए बिना खान को राहत देने में गलती की है, खासकर तब जब विधायक के खिलाफ 26 मामले लंबित हैं। वकील ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप किया और ये (ऐसा करना) उनकी आदत है। कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र में फैसला करने वाला नहीं बन सकता। उनके अतीत पर गौर किया जाना चाहिए था।

निचली अदालत ने क्या कहा था
निचली अदालत ने 25 फरवरी को कहा था कि अमानतुल्लाह खान अग्रिम जमानत के हकदार हैं और उन्हें निर्देश दिया था कि जब भी जांच अधिकारी उन्हें बुलाएं तो वह जांच में शामिल हों और सहयोग करें। निचली अदालत के जज ने कहा था कि खान के खिलाफ कथित अपराध के लिए सात वर्ष से कम की सजा का प्रावधान है। इस मामले में हिरासत में पूछताछ की कोई आवश्यकता नहीं है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...