10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान के बोलान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला, एक अधिकारी...

बलूचिस्तान के बोलान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला, एक अधिकारी समेत 6 जवानों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

बलूचिस्तान के बोलान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी को निशाना बनाकर उस पर हमला किया गया है. इस ब्लास्ट में एक अधिकारी समेत 6 सैनिक मारे गए हैं, जबकि 5 सैनिक घायल हुए हैं. ये हमला उस समय हुआ जब सेना की गाड़ी एक नियमित गश्त पर थी. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाका काफी शक्तिशाली था और इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन यह इलाका पहले भी कई बार उग्रवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है.

बता दें कि 10 दिन पहले ही बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के मारगट इलाके में शुक्रवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बड़ा हमला किया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 10 जवान मारे गए थे. पिछला हमला भी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए सेना के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था. यह धमाका रिमोट-नियंत्रित उपकरण से किया गया था, जिसकी पुष्टि BLA ने खुद की थी.

BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच द्वारा जारी बयान में कहा था कि हमारे लड़ाकों ने रिमोट-कंट्रोल IED के जरिए दुश्मन के काफिले को निशाना बनाया. धमाके में सेना का वाहन पूरी तरह तबाह हो गया और उसमें सवार सभी 10 सैनिक मारे गए. मारे गए जवानों में सुबेदार शहज़ाद अमीन, नायब सुबेदार अब्बास, सिपाही खलील, सिपाही जाहिद, सिपाही खुर्रम सलीम समेत अन्य शामिल थे. BLA ने चेतावनी दी थी कि आने वाले दिनों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उसके हमले और तेज़ होंगे. संगठन ने कहा कि हमारी आज़ादी की लड़ाई थमेगी नहीं, और हम दुश्मन को अपनी पूरी ताक़त से निशाना बनाते रहेंगे.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...