15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'अगर आगे कोई हरकत की तो…', प्रेस कॉन्फ्रेंस से जाते-जाते पाकिस्तान को...

‘अगर आगे कोई हरकत की तो…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस से जाते-जाते पाकिस्तान को चेता गई विंग कमांडर व्योमिका सिंह

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय सशस्त्रबल और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी गई. इस दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सीधे-सीधे चेतावनी भी दे दी.

इस प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि हमारी खुफिया निगरानी ने संकेत दिया था कि भारत के खिलाफ आगे भी हमला हो सकात है. इन्हें रोकना और इनसे निपटना बेहद जरूरी समझा गया. आज सुबह जैसे कि आपको पता है कि भारत ने इस तरह के सीमापार हमलों का जवाब देने और रोकने के लिए अपने अधिकार का प्रयोग किया है. ये कार्रवाई बेहद नपी-तुली, गैर-उकसावे वाली, आनुपातिक और जिम्मेदारी पूर्ण है. ये आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को समाप्त करने और भारत में भेजे जाने वाले संभावित आतंकियों को अक्षम बनाने पर केंद्रित है.

इसके बाद भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि छह से सात मई 2025 की रात 1.05 से डेढ़ बजे के बीच भारतीय सशस्त्रबलों द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगे. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में नौ आतंकी कैंपों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से बर्बाद किया गया. पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है.

उन्होंने कहा कि यहां आतंकियों की नियुक्तियों से लेकर ट्रेनिंग का भी केंद्र था. यहां शीर्ष आतंकी आते थे. मैं बताना चाहती हूं कि हमले में सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है और अभी तक किसी भी नागरिक क्षति की रिपोर्ट नहीं है.इस दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग के अंत में पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हम पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया से निपटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भविष्य में किसी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई करेगा तो भारतीय सेना उसका जवाब देने के लिए पूरा तरह तैयार है.

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...