4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑपरेशन सिंदूर के बाद हताश पाक सेना का आया बयान, कबूली 26...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हताश पाक सेना का आया बयान, कबूली 26 आतंकियों की मौत, भारत को गीदड़भभकी

Published on

इस्लामाबाद

भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान की सेना ने माना है कि उनकी जमीन पर भारी नुकसान हुआ है। पाक फौज ने भारत के हमले में 26 आतंकियों के मारे जाने का बात स्वीकारी है और 46 के घायल होने की पुष्टि की है। पाकिस्तान की सेना ने अपने बयान में कहा है कि भारत ने पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए ये हमला किया। ऐसे पाकिस्तान ने आत्मरक्षा में इस अटैक का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने युद्ध की कार्रवाई की है और सेना अपने हिसाब से अपने तय समय पर भारत को इसका जवाब देगी।

पाक के सैन्य अफसर (DG ISPR) जनरल अहमद चौधरी ने कहा, ‘पाकिस्तान पूरी मजबूती से भारत की आक्रामकता का पूरी तरह से जवाब दे रहा है और आगे भी देता रहेगा। भारत को अगर पाकिस्तान की सैन्य ताकत को लेकर कुछ गलतफहमियां हैं तो उनको दूर कर दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि पाक फौजी कभी भी मौत से नहीं डरता है, हम भारत को कड़ा जवाब जरूर देंगे।’

विमानों ने नहीं पार की हवाई स्पेस
जनरल चौधरी ने भारत के लड़ाकू विमानों के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में आने या पाक के जेट भारतीय क्षेत्र में एंट्री करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसने नहीं दिया गया और पाकिस्तान का भी कोई जेट भारतीय हवाई क्षेत्र में नहीं गया। भारत ने अपनी सीमा से ही पाकिस्तानी जमीन पर मिसाइल दागी।

पाक फौज की ओर से कहा गया है कि बॉर्डर पर भी पाकिस्तान और भारत की सेना में टकराव हुआ है। पाक फौज ने इसके लिए भारतीय सेना आक्रामकता का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा कि LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर उन भारतीय चौकियों को नष्ट कर दिया, जहां से युद्धविराम का उल्लंघन हो रहा था। पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर की बमबारी में कई लोगों की जान गई है।

हम भारत को जवाब देंगे: शहबाज
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी प्रतिक्रिया दी है। शहबाज ने भारत के मिसाइल हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक है। हम युद्ध की इस कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तानी लोगों पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भारत के हमले को ‘सीमा लांघना’ कहा है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...