9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलऑपरेशन सिंदूर से दहल गईं पाकिस्तानी क्रिकेटर वाइफ, सोशल मीडिया पर मांग...

ऑपरेशन सिंदूर से दहल गईं पाकिस्तानी क्रिकेटर वाइफ, सोशल मीडिया पर मांग रहीं है रहम की भीख

Published on

नई दिल्ली

भारतीय सेना की तरफ से आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर से पूरा पाकिस्तान दहल गया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के कुल 9 जगहों प एयर स्ट्राइक किए गए। इस कार्रवाई में पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचा है। भारत के द्वारा किए गए इस एयर स्ट्राइक के बाद पूरे पाकिस्तान में दहशत का माहौल का है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सोहेल तनवीर की वाइफ कोमल खान सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है।

कोमल खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर युद्ध नहीं करने की अपील की है। उन्होंने एक साथ कई स्टोरी शेयर की है। कोमल खान ने अपने एक इंस्टा स्टोरी में लिखा, युद्ध किसी चीज का हल नहीं है, बेगुनाह लोगों की जान लेने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा। मैं ईश्वर से दुआ करती हूं कि पाकिस्तानी लोगों की वह रक्षा करें।

पहलगाम घटना के बाद भारत ने की कार्रवाई
बता दें कि पिछले महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के द्वारा बेहद ही निंदनीय घटना को अंजाम दिया गया था। आतंकियों ने 26 निर्दोष टूरिस्टों को धर्म पूछ कर उन्हें गोलियों से भून दिया। इस घटना के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। सीमा पर युद्ध जैसा माहौल था। ऐसे में अब भारत ने लगभग दो सप्ताह बाद उन आतंकियों से बदला पूरा कर लिया है।

भारत के तीनों सेनाओं मिलकर ने 6-7 मई के मध्य रात्रि को पाकिस्तान के आतंकियों के अड्डे पर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस स्ट्राइक पाकिस्तान के उन जगहों को निशाना बनाया गया, जहां से आतंकवादियों को ट्रेनिंग और उन्हें पनाह दिया जाता था। ऐसे में भारत के लिए आतंक के खिलाफ यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...