13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत-पाकिस्तान के बीच कभी भी छिड़ सकता है परमाणु युद्ध', PAK के...

‘भारत-पाकिस्तान के बीच कभी भी छिड़ सकता है परमाणु युद्ध’, PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी धमकी

Published on

लाहौर

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच निश्चित रूप से परमाणु युद्ध की संभावना है और अगर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता है तो ऐसा हो सकता है. जियो टीवी से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘”अगर वे (भारत) युद्ध थोपते हैं और ऐसे खतरे उत्पन्न होते हैं, जिससे गतिरोध पैदा होता है तो किसी भी समय परमाणु युद्ध छिड़ सकता है.’

आईएसपीआर का दावा- पाकिस्तान में नहीं घुसने दिया गया भारत का कोई फाइटर जेट
आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कोटली, मुजफ्फराबाद, अहमदपुर शर्किया बाग और मुरीदके पर मिसाइलों से हमला किया गया. उन्होंने कहा कि इस हरकत के लिए उन्हें सजा जरूर मिलेगी. लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना ने तुरंत रिएक्शन देते हुए अपनी रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया. उन्होंने दावा किया कि किसी भी भारतीय विमान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया.

पाक सेना के पास थी एयरस्ट्राइक की खुफिया जानकारी- शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि भारत ने देर रात हमला किया था. शहबाज ने दावा किया कि भारत के 80 फाइटर जेट्स ने एजेके, बहावलपुर, शकरगढ़, सियालकोट समेत छह जगहों पर स्ट्राइक की. पाकिस्तानी पीएम ने दावा किया कि उनकी सेना ने भारत के हमले को विफल कर दिया. इसके लिए उन्होंने पाकिस्तानी एयरफोर्स की सराहना की और दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास इस हमले की खुफिया जानकारी थी.

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...