18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलपहली पारी में ही शतक और 11 साल तक खेले… रोहित शर्मा...

पहली पारी में ही शतक और 11 साल तक खेले… रोहित शर्मा का टेस्ट करियर देखकर हिल जाएंगे!

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हिटमैन ने अपने रिटायरमेंट की पुष्टी सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की। हालांकि, रोहित ने यह भी बताया कि वह वनडे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। रोहित ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘हेलो, मैं बस यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही। इतने सालों तक प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।’

बता दें कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप (टी20) से संन्यास ले लिया था। आइये एक बार हिटमैन के टेस्ट करियर पर एक नजर डालते हैं।

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
2013 में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। रोहित ने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में ही शतक ठोका था। उन्होंने 23 चौके और एक छक्के की मदद से 301 गेंद में 177 रन बनाए थे। उनको अपनी इस पारी के लिए पहले मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

रोहित शर्मा ने 11 साल लंबे अपने टेस्ट करियर में कुल 67 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 40.6 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 116 पारियों में 4301 रन बनाए हैं। हिटमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 18 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 473 चौके और 88 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में 2024 में खेला था, वह मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा थे। इसके बाद बीजीटी 2024-2025 के आखिरी टेस्ट में वह नहीं खेले थे। उन्होंने खुद को इस टेस्ट से बाहर रखा था।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...