17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑपरेशन सिंदूर : शहीदों के खून का बदला लेंगे, पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब...

ऑपरेशन सिंदूर : शहीदों के खून का बदला लेंगे, पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है… शहबाज ने भारत को दी धमकी

Published on

नई दिल्ली,

भारत द्वारा आतंकियों के अड्डों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार रात देश को संबोधित करते हुए तीखा बयान दिया और भारत को कड़े परिणाम भुगतने की धमकी दी. शहबाज शरीफ ने कहा, ‘भारत ने जो गलती पिछली रात की, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.’

पाक प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने देश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को कुछ ही घंटों में जवाब देकर पीछे खदेड़ दिया. पाक पीएम का दावा है कि भारत की कार्रवाई के कारण अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं. उन्होंने मृतकों को ‘शहीद’ बताया और कहा कि पूरा पाकिस्तान इन शहीदों के साथ खड़ा है.

अपने भाषण में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, “भारत को हर एक खून के कतरे की कीमत चुकानी होगी. हमने बीती रात साबित कर दिया कि पाकिस्तान जानता है कैसे ज़ोरदार जवाब देना है.”उन्होंने अंत में पाकिस्तान की सेनाओं को सलाम किया और कहा कि पूरा देश उनकी बहादुरी और बलिदान पर गर्व करता है.

बता दें कि इससे पहले दिन में शहबाज शरीफ ने संसद में संबोधन देते हुए भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को हुए नुकसान की बात कुबूल की थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि कल रात हमें पल-पल की अपडेट मिल रही थी. कल रात भारत पूरी तैयारी के साथ आया था और 80 फाइटर जेट से पाकिस्तान में 6 जगहों को निशाना बनाया.

PAK पीएम शहबाज ने कहा कि कल रात हमारे ‘दुश्मन’ ने रात के अंधेरे में हम पर हमला किया, लेकिन अल्लाह की दुआ से हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम रही. उन्होंने कहा कि इस हमले में बच्चों समेत कई नागरिक मारे गए. अल्लाह उन्हें बख्शे और जन्नत में जगह दे. पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, भारत ने जल्दबाजी में करवाई की और भारतीय मीडिया ने पाकिस्तान पर बेबुनियाद आरोप लगाना शुरू कर दिया कि हम इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं.

‘भारत ने हमारी पेशकश स्वीकार नहीं की’
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है, मैं खुद तुर्की के दौरे पर था, जब हमें पहलगाम हमले की खबर मिली. हमने तभी साफ कर दिया था कि इस हमले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. हमने कहा था कि हम भी सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन भारत ने हमारी पेशकश स्वीकार नहीं की.

पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि 22 अप्रैल से लगभग हर दिन हमें सूचना मिल रही थी कि हमला होने वाला है. उन्होंने गीदड़भभकी दी कि ‘जब भी कोई उकसावे की स्थिति होगी, हमारी सेनाएं जवाबी कार्रवाई के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहेंगी.’

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...