8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाहौर, कराची, पाकिस्‍तानी सेना का गढ़ रावलपिंडी… 12 ड्रोन हमलों से दहला...

लाहौर, कराची, पाकिस्‍तानी सेना का गढ़ रावलपिंडी… 12 ड्रोन हमलों से दहला पाकिस्‍तान, मुल्‍ला मुनीर की सेना का एयर डिफेंस फेल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान दावे कर रहा है कि उसके कई शहरों को ड्रोन से निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान ने कहा है कि कराची और लाहौर समेत कई शहरों में ड्रोन हमले हो रहे हैं। वहीं कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये पाकिस्तान के बड़े प्रोपेगेंडा का हिस्सा हो सकता है। पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने खुद को पीड़ित बताने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि भारत के हमले के बाद उसके कई आतंकी ठिकाने तबाह हुए हैं, जिसको लेकर पाकिस्तान के पास कोई दलील नहीं है। पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के दावे काफी भ्रामक हैं। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में 12 ड्रोन मार गिराए गए हैं।

उन्होंने कहा है कि “लाहौर, गुजरांवाला, चकवाल, बहावलपुर, मियानो, कराची, छोर, रावलपिंडी और अटक में ड्रोन को मार गिराया गया।” डीजी आईएसपीआर के मुताबिक एक ड्रोन लाहौर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि अन्य को रावलपिंडी, चकवाल और कराची के करीब मार गिराया गया। पाकिस्तान कह रहा है कि ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप लाहौर में चार पाकिस्तानी सेना के जवान घायल हो गए, जबकि सिंध के मियानो में एक नागरिक मारा गया है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल पूरी तरह से सतर्क हैं।

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि ड्रोन ने रात में लाहौर के पास एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया, जिसमें चार सैनिक घायल हो गए, जबकि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने वाले 12 ड्रोन को रोककर मार गिराया। सेना ने कहा कि लाहौर में हुए हमले में सैन्य ठिकाने को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना केा ये दावा बहुत बड़े प्रोपेगेंडा का हिस्सा है और इसे आधार बनाकर वो हमले का बहाना खोज रहा है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...