15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलखराब लाइट के कारण धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का...

खराब लाइट के कारण धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच हुआ रद्द

Published on

धर्मशाला:

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को खराब लाइट के कारण रद्द कर दिया गया है। स्टेडियम के एक फ्लड लाइट ने बड़ी तकनीकी खराबी पाई गई, जिसमें ठीक कर पाना संभव नहीं था। इस कारण अचानक मैच को रोक दिया गया। मैच रुकने तक 10.1 ओवर का खेल हुआ था। इस समय तक पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर क्रीज पर खड़े थे।

पंजाब किंग्स के लिए एकमात्र विकेट प्रियांश आर्य के रूप में गिरा था। प्रियांश आर्य ने 34 गेंद में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली थी।इस दौरान उनका स्ट्राइक 205.88 का का था। वहीं प्रियांश के जोड़ीदरा प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर अपना खाता नहीं खोल सके थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एकमात्र विकेट टी नटराजन ने लिया।

धर्मशाला में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को रोके जाने के पीछे कारण को लेकर मैच ऑफिशियल ने बिजली आपूर्ति को बाधित होना बताया है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बिजली की खराबी के कारण एक टावर की लाइट बंद हो गई थी, जिसके कारण मैच को रोकने का फैसला किया। क्योंकि इससे पहले बारिश की वजह से पहले काफी देर हो चुकी थी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम था।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...