15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभेल न्यूज़आपदा की स्थिति में सेवा हेतु 2000 जन आरोग्य मित्र तैयार

आपदा की स्थिति में सेवा हेतु 2000 जन आरोग्य मित्र तैयार

Published on

— मध्य प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की अभिनव पहल

भेल भोपाल।

मध्य प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सक कार्यकताओं द्वारा एक महत्वपूर्ण सामाजिक और स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में प्रशिक्षित 2000 जन आरोग्य मित्र अब किसी भी आपदा या युद्ध जैसी आपात स्थिति में तत्परता से देश सेवा के लिए तैयार रहेंगे। इन आरोग्य मित्रों की सूची महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और जिलेवार सभी जिलों के सीएमएचओ को दी है। प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा 30,000 जन आरोग्य मित्रों को प्रदेशभर में सीपीआर, फर्स्ट ऐड, स्वस्थ जीवनशैली, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इन आरोग्य मित्रों का उद्देश्य न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करना है, बल्कि गाँव-गाँव, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। डॉ. देशमुख ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य जनमानस को जागरूक बनाकर एक स्वस्थ एवं सजग समाज की स्थापना करना है, जो हर परिस्थिति में आत्मनिर्भर और संवेदनशील बना रहे।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...