12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर: भारत ने कितने विमान गंवा दिए… राहुल गांधी के सवाल...

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने कितने विमान गंवा दिए… राहुल गांधी के सवाल पर बीजेपी के मंत्रियों ने कर दिया अटैक!

Published on

लखनऊ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। वहीं देश में राजनीति अभी भी गरमाई हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारतीय विदेश मंत्री के बयान पर पलटवार कर विमानों से जुड़ा सवाल किया है। इस पर योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोल दिया है।

सुभासपा मुखिया व कैबिनेट मंत्री मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी की बात करें तो यह सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की बात नहीं है। राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, किसी न किसी मुद्दे पर भारत को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। यह उनकी आदत बन गई है। ओपी राजभर ने कहा कि अब उन्हें खुद इस पर विचार करने की जरूरत है कि इस आदत को कैसे सुधारा जाए। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भी इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान पर पलटवार कर सवाल किए हैं।

देश को सच जानने का हक- राहुल गांधी
दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को विमानों के खोने से जुड़ा सवाल करते हुए पोस्ट के जरिये कहा कि क्या विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सब कुछ बता नहीं रही है? यह घातक है। राहुल गांधी ने कहा, इसलिए मैं फिर से पूछूंगा कि हमने कितने भारतीय विमान गंवा दिए। क्योंकि पाकिस्तान को पहले से पता था? उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई चूक नहीं थी, बल्कि यह एक अपराध है। राहुल ने यह भी कहा कि देश को सच जानने का हक है।

कांग्रेस सांसद के इस बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी और उसके साथी दलों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस सांसद को आड़े हाथों लेते हुए पर पाकिस्तान और उसके आकाओं की भाषा बोलने का आरोप लगा दिया है।

देशवासियों को गहरा दुख
योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगी है। भारतीय सैनिकों की शौर्यगाथा पूरी दुनिया जानती है और बड़े-बड़े देशों ने हमारी सेना के पराक्रम को सराहा है। दानिश आजाद ने कहा कि भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य हमारे सैनिकों ने किया है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं के बयान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि वे निजी स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। मंत्री दानिश ने कहा कि कांग्रेस के इन बयानों पर देशवासियों को गहरा दुख और अफसोस है।

सेना और सुरक्षा पर सवाल
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान के पाखंडी प्रोपेगेंडा के प्रॉक्सी प्रमोटर्स की भूमिका निभा रहे हैं, जो ठीक नहीं है। बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि ये वह लोग हैं जो कभी देश के संविधान पर तो कभी संसद पर, तो कभी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं, अब यह सेना और सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यह बुरी स्थिति में है। यह जो प्रतिनिधिमंडल विदेश जा रहा है वह किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का प्रतिनिधिमंडल है। जो देश की बात रखने जा रहा है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...