6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeखेलमार-मारकर हालत खराब कर दी… दिल्ली में आया ट्रेविस हेड का तूफान,...

मार-मारकर हालत खराब कर दी… दिल्ली में आया ट्रेविस हेड का तूफान, पूरी की छक्कों की ‘डबल सेंचुरी’

Published on

नई दिल्ली:

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार वापसी की है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में सिर्फ 40 गेंदों में 76 रन बनाए। आईपीएल 2025 में यह उनकी सबसे बेहतरीन पारी थी। इस पारी से पहले उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।

WTC फाइनल से पहले फॉर्म में हेड
ऑस्ट्रेलियाई टीम WTC फाइनल को लेकर उत्साहित है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान हैं। वे हेड के इस प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे। हालांकि, शानदार फॉर्म में होने के बावजूद हेड सुनील नरेन की गेंद पर आंद्रे रसेल को कैच दे बैठे और अपना शतक पूरा करने से चूक गए।

लंबे समय से नहीं आ रहे थे रन
ट्रेविस हेड ने इस मैच से पहले आईपीएल 2025 में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए थे। पिछली 9 पारियों में वे पावर प्ले में एक भी छक्का नहीं मार पाए थे। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले के पांच मैचों में वे 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम WTC फाइनल की तैयारी कर रही है। वे चाहेंगे कि हेड इसी तरह का प्रदर्शन करें।

पारी में लगाए कई चौके-छक्के
ट्रेविस हेड जब आउट हुए तो वे शानदार लय में दिख रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए। यह इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर था। इसके अलावा हेड ने टी20 क्रिकेट में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...