18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यस्मृति ईरानी के अमेठी पहुंचने से पहले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हाउस...

स्मृति ईरानी के अमेठी पहुंचने से पहले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, कहा- बीजेपी को डर है कि…

Published on

अमेठी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद रहीं स्मृति ईरानी के उत्तर प्रदेश स्थित अमेठी पहुंचने से पहले यूथ कांग्रेस के अमेठी जिला अध्यक्ष शुभम सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया है. इस मामले पर शुभम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा हमारे नेता का विरोध ना कर दिया जाए. बता दें 30 अप्रैल को राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पूर्व जगह-जगह पोस्टर लगाकर और मुंशीगंज में भाजपाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी वापस जाओ और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका गया था.

शुभम सिंह ने कहा कि कहीं कांग्रेसियों द्वारा उसी का जवाब ना दिया जाए इसीलिए शुभम सिंह को सुबह से ही हाउस अरेस्ट किया गया. शुभम सिंह के घर पर अमेठी कोतवाली के दो दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद हैं. अमेठी पुलिस द्वारा किए गए हाउस अरेस्ट का वीडियो बनाकर शुभम सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी किया गया है.

अमेठी में यह होगा स्मृति का कार्यक्रम
अमेठी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ने बताया कि स्मृति ईरानी आज पूरा दिन अमेठी में कार्यकर्ताओं के साथ व्यतीत करेंगी. स्मृति ईरानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिजन्मशताब्दी संगोष्ठी में हिस्सा लेंगी. कार्यक्रम गौरीगंज स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के जुटने की उम्मीद है. स्मृति ईरानी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान वह पंचायत प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगी, क्योंकि अगले साल पंचायत के भी चुनाव होने हैं.

भाजपा की पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने 2019 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को शिकस्त देकर अमेठी की संसदीय सीट जीत हासिल की थी. लेकिन 2024 के चुनाव में वह कांग्रेस के किशोरी लाल से चुनाव हार गईं, जिसके बाद वे अमेठी नहीं आई थीं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this