11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeभोपालMP : हाईवे पर अश्लील हरकत करने वाले बीजेपी नेता को मिली...

MP : हाईवे पर अश्लील हरकत करने वाले बीजेपी नेता को मिली कोर्ट से जमानत, अब वीडियो वायरल करने वालों की तलाश

Published on

मंदसौर

मंदसौर की जिला पंचायत सदस्य के पति और बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ ने बीच हाईवे पर अश्लील हरकत की थी। पुलिस ने कल उसे गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया। जहां पर कोर्ट ने मनोहर लाल धाकड़ को जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में वीडियो वायरल करने वाले टोल कर्मचारियों की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल किया। उन्होंने वीडियो वायरल करने से पहले मनोहर लाल धाकड़ से 20 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिसके बाद 15 लाख रुपए में सौदा तय हुआ, लेकिन बीजेपी नेता ने इसे हल्के में लेते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जब उसने रुपए नहीं दिए तो एक से दो दिन बाद टोलकर्मियों ने वीडियो वायरल कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना उछला कि देशभर में चर्चा का विषय बन गया। नेता जी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। पुलिस इसे ब्‍लैकमेलिंग के आधार पर जांच कर रही है।

नेताओं के दबाव के बाद किया सरेंडर
बता दें कि बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ बड़े-बड़े नेताओं के संपर्क में था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष के साथ उसकी फोटो वायरल होने लगी। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने दबाव डाला तो रविवार 25 मई को मनोहर लाल धाकड़ ने मंदसौर के भानपुरा थाने में सरेंडर कर दिया।

बीजेपी कर रही डैमेज कंट्रोल
भाजपा अब इस मामले को लेकर डैमेज कंट्रोल करने में जुटी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोहर लाल धाकड़ बीजेपी के ऑनलाइन सदस्य हैं, जबकि हकीकत यह है कि धाकड़ की पत्नी ने भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष के इस बयान के बाद भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

धाकड़ के साथ वाली महिला फरार
मनोहर लाल धाकड़ के साथ जो महिला आपत्तिजनक हालत में दिखी थी वह फिलहाल फरार है। बताया जा रहा है कि वह शासकीय स्कूल की टीचर है। वह मंदसौर शहर में रहती है। पास के गांव में पढ़ाने जाती है। हालांकि पुलिस ने महिला के बारे किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

क्या था पूरा मामला
बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे हाईवे पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे थे। इस आपत्तिजनक व शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह वीडियो प्रदेश ही नहीं देशभर में चर्चा का विषय बन गया।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...