3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeखेलपहला क्वालिफायर खेलेगी पंजाब किंग्स, इंग्लिस और प्रियांश ने मुंबई की बॉलिंग...

पहला क्वालिफायर खेलेगी पंजाब किंग्स, इंग्लिस और प्रियांश ने मुंबई की बॉलिंग के छक्के छुड़ाए

Published on

जयपुर:

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 की पहली टीम का फैसला हो गया है। पंजाब किंग्स 29 मई को अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में पहला क्वालिफायर खेलेगी। पंजाब और मुंबई इंडियंस के सवाई मान सिंह स्टेडियम पर सीजन का 69वां मुकाबला खेला गया। इस मैच मे ंजीत हासिल करने वाली टीम का टॉप-2 में फिनिश करना तय था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 184 रन बनाए। पंजाब ने 19वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टेबल में चौथे नंबर पर रही मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और जोस इंग्लिस के बल्ले से अर्धशकीय पारी निकली। सलामी बल्लेबाज प्रियांश ने 35 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे इंग्लिस के बल्ले से 42 गेंद पर 73 रन निकले। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 59 गेंद पर 109 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने मुंबई को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।

सर्यकुमार यादव का बल्ला फिर बोला
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार ने 39 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजों की मददगार पिच पर मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और रेयान रिकेल्टन (27), कप्तान हार्दिक पंड्या (26), रोहित शर्मा (24) और नमन धीर (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने 28, मार्को यानसेन ने 34 और विजय कुमार विशाख ने 44 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस को सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (27) ने सतर्क शुरुआत दिलाई। रिकेल्टन ने रोहित शर्मा के साथ 45 रन जोड़े। रिकेल्टन ने अर्शदीप सिंह पर चौके के साथ शुरुआत की। जूझ रहे रोहित ने बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार का स्वागत लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ किया। रिकेल्टन हालांकि यानसेन की गेंद पर श्रेयस अय्यर को आसान कैच दे बैठे। मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 52 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने आते ही यानसेन पर चौका जड़ा और फिर हरप्रीत की गेंद को भी बाउंड्री पर भेजा। उन्होंने नौवें ओवर में यानसेन पर दो चौके और एक छक्का मारा। सूर्यकुमार ने इसके साथ लगातार 14वीं बार 25 रन के आंकड़े को पार किया।

रोहित शर्मा जूझकर आउट हुए
निहाल वढेरा ने इसके बाद हरप्रीत की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर रोहित का शानदार कैच लपका। रोहित ने 21 गेंद में दो चौकों और एक छक्के से 24 रन बनाए। तिलक वर्मा की खराब फॉर्म जारी रही और वह सिर्फ एक रन बना सके। विल जैक्स (17) ने आते ही यानसेन पर लगातार दो चौके मारे और फिर विशाख पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर यानसेन को कैच दे बैठै। मुंबई के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। हार्दिक ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए हरप्रीत पर छक्का और अर्शदीप पर चौके के साथ 15 ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 131 रन तक पहुंचाया।

हार्दिक ने रन गति बढ़ाने का प्रयास करते हुए यानसेन पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। उन्होंने 15 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और दो चौके से 26 रन बनाए। नमन धीर ने 19वें ओवर में विशाख पर लगातार दो छक्के मारे। सूर्यकुमार ने भी इसी ओवर में दो चौके और दो रन के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अर्शदीप ने अंतिम ओवर में नमन (20) को प्रियांश आर्य के हाथों कैच कराया और अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार को पगबाधा किया।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...