15.8 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराजनीति'​शशि थरूर 'चमचागिरी' में BJP नेता से भी आगे…', PM Modi की...

‘​शशि थरूर ‘चमचागिरी’ में BJP नेता से भी आगे…’, PM Modi की तारीफ पर भड़के कांग्रेस नेता

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान की आतंक नीति की पोल खोलने के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर लगातार कई देशों में भारत की तरफ से आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, अबशशि थरूर की स्पीच सुनकर उनकी ही पार्टी के कुछ नेता भड़क रहे हैं और उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

शशि थरूर तो मोदी जी की चमचागिरी में BJP नेता से भी आगे
इसी क्रम में कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शशि थरूर को बीजेपी का सुपर प्रवक्ता बता दिया है। उदित राज ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता हैं और जो भाजपा नेता नहीं कह रहे हैं, वह शशि थरूर कर रहे हैं। वे मोदी जी की चमचागिरी में भाजपा नेता से भी आगे निकल गए हैं। क्या शशि थरूर को पता भी है कि पहले की सरकारें क्या करती थीं? केंद्र सरकार तो भारतीय सेना का श्रेय ले रही है।

बता दें कि शशि थरूर ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़े राजनयिक प्रयास के तहत लैटिन अमेरिकी देश पनामा पहुंचे थे। उन्होंने भारत पर होने वाले हमलों और उसके बाद की स्थिति के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की
शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आतंकवाद पर हमारे प्रधानमंत्री ने इसे बहुत स्पष्ट कर दिया है, भारत अब बर्दाश्त करने वाला नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर आवश्यक था, हमारे देश की 26 महिलाओं के माथे से सिंदूर मिटा दिया गया, उनसे उनके पति को छीन लिया गया। वहीं, कुछ महिलाओं ने आतंकवादियों से चिल्लाते हुए कहा कि ‘मुझे भी मार दो। हमने उनकी चीखें सुनीं और भारत ने अब फैसला किया कि हमारी महिलाओं के माथे पर सिंदूर के रंग का बदला लिया जाएगा।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...