22.4 C
London
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य'जो मुसलमान राम और कृष्ण को नहीं मानते..': बीजेपी के जमाल सिद्दीकी...

‘जो मुसलमान राम और कृष्ण को नहीं मानते..’: बीजेपी के जमाल सिद्दीकी ने इस्लाम को लेकर ये क्या कह दिया

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने सनातन धर्म और इस्लाम के बीच कई समानताएं होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, इस्लाम से बहुत पहले आया था। उन्होंने यह भी कहा कि ‘सभी मुसलमान भगवान राम के वंशज हैं।’ एक इंटरव्यू में सिद्दीकी ने धर्मों की उत्पत्ति, हिंदू देवताओं के इस्लामिक परंपरा में स्थान और भारत की विविध संस्कृतियों की साझी विरासत के बारे में कई बातें कही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही पूजा करने के तरीके बदल गए हों, लेकिन संस्कृति वही रही है। सिद्दीकी ने कहा कि सनातन धर्म, इस्लाम से बहुत पहले आया था। यह हमारी सभ्यता की नींव है।

‘राम-कृष्ण को नहीं मानते, मुस्लिम नहीं कहला सकते’
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ‘जो मुसलमान राम और कृष्ण को नहीं मानते, उन्हें मुसलमान नहीं कहा जा सकता।’ उनके अनुसार, इन पूजनीय शख्सियतों का इस्लामिक आध्यात्मिक परंपरा में एक स्थान हो सकता है। सिद्दीकी ने इस्लामिक धर्मशास्त्र के आधार पर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि इस्लाम में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई पैगंबरों को माना जाता है। उन्होंने सवाल किया, ‘कुरान में 25 पैगंबरों का उल्लेख है, लेकिन हदीस और परंपरा के अनुसार, दुनिया भर में 1,24,000 पैगंबर भेजे गए थे। हम कैसे कह सकते हैं कि भगवान राम और भगवान कृष्ण उनमें से नहीं थे?’ उन्होंने कहा, ‘वे ईश्वर के दूत हो सकते हैं।’

हमारी पहचान आज भी सनातनी है-जमाल सिद्दीकी
सिद्दीकी ने यह भी दावा किया कि सभी मुसलमानों के पूर्वज भगवान राम हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय की जड़ें प्राचीन हिंदू परंपरा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा करने के तरीके भले ही बदल गए हों, लेकिन संस्कृति वही रही है। सिद्दीकी ने कहा, ‘हमारी पहचान आज भी सनातनी है।’ सिद्दीकी के अनुसार, इस्लाम, सनातन धर्म के बाद आया। इसलिए सनातन धर्म हमारी सभ्यता का आधार है। बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी का ये बयान कई लोगों को हैरान कर सकता है। लेकिन, उन्होंने अपनी बात को इस्लामिक मान्यताओं और भारतीय इतिहास के आधार पर सही ठहराने की कोशिश की है।

Latest articles

Bhopal Viral Bridge: 18 करोड़ का ब्रिज 8 साल में बना पर 90 डिग्री के मोड़ ने खड़ा किया विवादों का पहाड़

Bhopal Viral Bridge: हम रोज़ ऐसे कई भवन देखते हैं जो उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का...

GAURIKUND HELICOPTER ACCIDENT: 7 लोगों की मौत से देश सदमे में PM मोदी ने विदेश से ली हादसे की जानकारी CM धामी ने दिए...

GAURIKUND HELICOPTER ACCIDENT: रुद्रप्रयाग ज़िले के गौरीकुंड में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

भोपाल में NIA का बड़ा छापा हिज़्ब-उत-तहरीर के संदिग्ध आतंकियों के ठिकानों पर रेड कई डिजिटल डिवाइस ज़ब्त

NIA : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन...

More like this

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात मोहन सरकार ने बढ़ाई 2.94% सैलरी जानिए कब से मिलेगा फायदा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लाखों संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...