10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedतुर्की के साथ डील खत्‍म करने का अल्‍टीमेटम मिलने के 24 घंटे...

तुर्की के साथ डील खत्‍म करने का अल्‍टीमेटम मिलने के 24 घंटे के भीतर इंडिगो का बड़ा ऐलान, कैसे होगा असर?

Published on

नई दिल्‍ली:

तुर्की की एयरलाइंस के साथ अपना विमान लीज समझौता खत्‍म करने का अल्‍टीमेटम मिलने के 24 घंटे के भीतर इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एयरबस को 30 और बड़े आकार के A350 विमानों का ऑर्डर दिया है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने यह घोषणा की। कंपनी ने यह फैसला अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को और अधिक शहरों तक पहुंचाने के लिए किया है। शनिवार को सरकार ने इंडिगो को तुर्किश एयरलाइंस के साथ अपने विमान लीज समझौते को समाप्त करने का निर्देश दिया था। यह निर्णय भारत और तुर्की के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच लिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान की मदद की थी। इस डील के तहत इंडिगो तुर्किश एयरलाइंस से दो बड़े विमान (बोइंग 777) लीज पर लेकर दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ानें संचालित कर रहा था। इससे उसे अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बढ़ाने में मदद मिल रही थी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो को तुर्की एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777-300ईआर विमानों के लिए ‘वेट लीज समझौते’ को केवल तीन महीने के लिए बढ़ाने की अनुमति दी है। इसके साथ शर्त रखी गई है कि इस अवधि के बाद इंडिगो इस समझौते को समाप्त कर देगा और भविष्य में इसके लिए और विस्तार नहीं मांगेगा।

एयरबस को 30 नए विमान का ऑर्डर
इसके एक दिन बाद ही यानी रविवार को इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी ने एयरबस को 30 नए ए350 विमान का ऑर्डर दिया है। उन्होंने बताया कि 70 विमानों के विकल्प में से फिलहाल 30 विमानों का ऑर्डर दिया जा रहा है। एयरलाइन को आने वाले सालों में 900 से ज्‍यादा विमान मिलने वाले हैं। इंडिगो मार्च 2026 में खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में बोइंग 787 विमानों को लीज पर लेकर 10 नए विदेशी शहरों में उड़ानें शुरू करेगी।

पीटर एल्बर्स ने कहा, ‘हम हर हफ्ते एक विमान जोड़ते रहेंगे और इस दशक के अंत तक इसे दोगुना कर देंगे।’ उन्होंने यह भी बताया कि पहले ऑर्डर की डिलीवरी होने के बाद नए ऑर्डर आने शुरू हो जाएंगे।

बढ़ेगा इंड‍िगो का नेटवर्क
इंडिगो ने पहले ही 30 A350-900 विमानों का ऑर्डर देने की बात कही थी। ये विमान एयरलाइन को अपने पंख फैलाने और नेटवर्क को बढ़ाने में मदद करेंगे। इन विमानों में रोल्‍स रॉयस का ट्रेंट XWB इंजन लगा होगा। अभी इंडिगो के पास 350 से ज्‍यादा विमान हैं। पिछले साल जून 2023 में इंडिगो ने एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया था। यह किसी भी एयरलाइन की ओर से दिया गया सबसे बड़ा सिंगल एयरक्राफ्ट ऑर्डर था।

इसके साथ ही, A320 फैमिली के लगभग 1,000 विमानों का ऑर्डर अभी भी पूरा होना बाकी है, जो अगले दशक तक डिलीवर किए जाएंगे। इंडिगो के इस ऑर्डर में A320NEO, A321NEO और A321XLR विमान शामिल हैं।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है इंड‍िगो
इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 62% बढ़कर 3,067 करोड़ रुपये रहा। इसकी वजह महाकुंभ मेला और शादियों के सीजन में यात्रा में हुई बढ़ोतरी थी। यह बजट एयरलाइन का दूसरा सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा था। 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में इंडिगो का नेट प्रॉफिट 11% घटकर 7,258 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बोर्ड ने ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...