10.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कोरोना रिटर्न, एक दिन में 65 नए मामले, मुंबई में...

महाराष्ट्र में कोरोना रिटर्न, एक दिन में 65 नए मामले, मुंबई में 22 संक्रमित, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए। इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, नौ ठाणे से, छह पिंपरी-चिंचवड से, दो कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि राज्य में 300 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है।

11501 सैंपल में इस साल 814 लोग संक्रमित
दरअसल जनवरी से अब तक राज्य में 11,501 स्वैब नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 814 लोग इस संक्रामक बीमारी से पीड़ित पाए गए। इनमें से 463 मामले अकेले मुंबई से सामने आए हैं। जनवरी से अब तक कोविड-19 के कारण महाराष्ट्र में कुल आठ लोग जिंदगी की जंग हार चुके हैं। इनमें से सात मरीजों की मृत्यु के पीछे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

मरने वाले किस बीमारी से थे पीड़ित?
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहला मरीज हाइपोकैल्सेमिक दौरे (हाइपोकैल्सेमिया) और नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था। दूसरा मरीज कैंसर से ग्रस्त था। तीसरे मरीज को स्ट्रोक (सेरेब्रोवास्कुलर डिजीज) हुआ था और उसे दौरे पड़ रहे थे। चौथा मरीज डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और निचले श्वसन तंत्र के संक्रमण (एलआरटीआई) से पीड़ित था। पांचवें मरीज को इंटरस्टीशियल लंग डिजीज (आईएलडी) था।

क्या दिक्कत आई सामने?
छठा मरीज डायबिटीज से पीड़ित था और 2014 से पक्षाघात (पैरालिसिस) का शिकार था। सातवां मरीज गंभीर एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) और डायलेटेड एओर्टिक रेगर्जिटेशन से पीड़ित था। वहीं, आठवां मरीज एक 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।

मास्क पहनने की सलाह
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील कर रहे हैं।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...