13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालजिम में मुस्लिमों की 'नो एंट्री'… MP में SI का भड़काऊ बयान...

जिम में मुस्लिमों की ‘नो एंट्री’… MP में SI का भड़काऊ बयान वायरल, प्रशासन ने किया लाइन हाजिर, जांच के आदेश

Published on

भोपाल

अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में एक जिम में ‘लव जिहाद’ की शिकायत पर एसआई दिनेश शर्मा जांच करने पहुंचे। यहां उनका मुस्लिमों पर टिप्पणी करता वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। एसआई शर्मा ने जिम संचालक से कहा था कि अब जिम में न कोई मुस्लिम ट्रेनिंग देने आएगा और न ही लेने।

हिंदूवादी संगठनों ने की शिकायत
यह घटनाक्रम तब हुआ जब हिंदूवादी संगठनों ने शिकायत की थी कि मुस्लिम युवक नाम बदलकर हिंदू युवतियों से मेल-जोल बढ़ा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एसआई की टिप्पणी की निंदा की गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र के कांता श्रवण जिम में ‘लव-जिहाद’ की शिकायत पर एसआई दिनेश शर्मा जांच के लिए पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
एसआई ने जिम संचालक से कहा कि अब जिम में न कोई मुस्लिम ट्रेनिंग देने आएगा और न ही लेने। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया। वीडियो को सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला माना गया। मामला बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने एसआई दिनेश शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

एसआई के बयान को बता रहे भडकाऊ
हिंदूवादी संगठनों की शिकायत मिलने पर एसआई ने जिम संचालक और कर्मचारियों से बयान लिए। उसी दौरान एसआई ने यह बयान दिया, जिसे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एसआई की टिप्पणी को भड़काऊ बताया और कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।

पुलिस ने कही निष्पक्ष कार्रवाई की बात
इस मामले पर डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने कहा कि एसआई का वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक भेदभाव का समर्थन नहीं करती और कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...