4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeभोपालसबको हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे सरकार… बीजेपी विधायक ने सीएम को...

सबको हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे सरकार… बीजेपी विधायक ने सीएम को लिखा लेटर, लाइसेंस से रोक हटाने की मांग

Published on

शाजापुर

कालापीपल विधानसभा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। यह पत्र इन दिनों काफी चर्चा में है। विधायक चंद्रवंशी रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नागरिकों को शस्त्र चलाना सिखाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में नवीन शस्त्र लाइसेंस बनाने पर रोक लगी है, इसे खत्म किया जाए और इच्छुक लोगों के शस्त्र लाइसेंस (बंदूक) जारी किए जाएं।

पत्र में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
विधायक ने पत्र में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से आमजन में देशभक्ति की भावना जागी है। ऐसे में नागरिकों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र का ज्ञान होना जरूरी है। समाज के हर नागरिक और बहनों को बंदूक चलाने में दक्ष होना चाहिए। आमजन भी विधायक की बात का सर्मथन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आत्मरक्षा या अन्य कारण से कोई भी व्यक्ति शस्त्र लाइसेंस बनवाना चाहे तो उसे काफी परेशान होना पड़ता है। कई लोगों के तो लाइसेंस बन ही नही पाते। ऐसे में सरकार को विधायक द्वारा की गई मांग को प्राथमिकता से पूरा करने का अनुरोध आमजन ने भी सरकार से किया है।

रेडक्रास में ले जाने वाली राशि भी घटाएं
विधायक चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार कम रेडक्रॉस राशि पर लाइसेंस जारी करे। दरअसल, वर्तमान में नए शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पाबंदी को हटाने की जरूरत बताई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नियमों का पालन करने वाले इच्छुक नागरिकों को नए शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं।

सोशल मीडिया पर भी की पोस्ट
विधायक चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। जिसमें उन्होंने नवीन लाइसेंस बनाने पर लगी रोक हटाने की मांग की। उन्होंने लिखा कि मैंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से आग्रह किया है कि राज्य में शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटाई जाए।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this