6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यकॉन्स्टेबल को था बुलेट चलाने का शौक, रिटायरमेंट के दिन एसपी साहब...

कॉन्स्टेबल को था बुलेट चलाने का शौक, रिटायरमेंट के दिन एसपी साहब ने सपना पूरा कर दिया

Published on

नागपुर/अकोला

अक्सर ऐसा होता है कि घर का कमाने वाला तमाम उम्र परिवार की जिम्मेदारी निभाता है और उसकी ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। अकोला के पुलिस कॉन्स्टेबल अरुण घोरमोड़े भी ऐसे ही थे, जिन्होंने पूरी जवानी इस ख्वाहिश में गुजार दी कि उनके पास बुलेट मोटरसाइकल होगी, जिसे वह शान से चलाएंगे। रिटायरमेंट के दिन उनके बॉस यानी एसपी साहब ने यह इच्छा पूरी कर दी। एसपी आर्चित चांडक उनके लिए बाइक अरेंज की और खुद सीट पर पीछे बैठकर ड्राइव का हिस्सा बने। अकोला से पहले नागपुर में डीसीपी रहे अर्चित चांडक हाल ही में ट्रांसफर के बाद अकोला एसपी बने हैं। वह आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं। 2018 बैच के आईपीएस चांडक काफी तेजतर्रार और मेहनती अफसर हैं।

शनिवार को रिटायर हो गए कॉन्स्टेबल
अकोला के एक पुलिस कॉन्स्टेबल अरुण घोरमोड़े शनिवार को रिटायर हो गए। रिटायरमेंट के मौके पर उन्हें और पांच अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सभी को गुलदस्ते और गिफ्ट दिए गए। इस मौके पर घोरमोड़े की बेटी ने अपने पिता की इच्छा के बारे में जानकारी दी। घोरमोड़े बुलेट मोटरसाइकिल चलाना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वे इसे पूरा नहीं कर पाए थे। उनकी बेटी ने बताया कि यह सपना उन्होंने कई साल से संजो रखा है।

एसपी ने रिटायरमेंट को खास बना दिया
एसपी आर्चित चांडक ने घोरमोड़े की बेटी की बात सुनी। उन्होंने तुरंत अपने स्टाफ से बुलेट मोटरसाइकिल का इंतजाम करने को कहा। एसपी ने कहा कि यह उनके रिटायरमेंट का खास दिन है, हमें इसे यादगार बनाना चाहिए। घोरमोड़े को हेलमेट दिया गया। वे बुलेट पर चढ़े और थोड़ी देर के लिए उन्होंने अपनी सपने की सवारी की। एसपी चांडक भी पीछे बैठे। आईपीएस अधिकारी और रिटायर हो रहे कांस्टेबल की बुलेट सवारी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं। महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए ट्रांसफर में अर्चित चांडक को अकोला का एसपी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह जब नागपुर में बतौर डीसीपी ट्रैफिक के तौर पर तैनात थे।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...