7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालशिलांग में गहरी खाई में मिला इंदौर के 'राजा' का शव! पत्नी...

शिलांग में गहरी खाई में मिला इंदौर के ‘राजा’ का शव! पत्नी सोनम अब भी लापता, परिजनों ने लगाई सेना बुलाने की गुहार

Published on

इंदौर

मेघालय की राजधानी शिलांग में पिछले 10 दिनों से लापता इंदौर के कपल की तलाश कर रही टीम को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला है। वहीं, उनकी पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से राजा के परिवार में मातम पसरा है, लेकिन परिजनों ने अभी तक शव की औपचारिक शिनाख्त नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 10 दिन पहले शिलांग घूमने के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान वे अचानक लापता हो गए। परिवार की शिकायत पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कई बार बाधाएं आईं। ड्रोन से भी तलाश की गई, लेकिन गहरी खाई और कोहरे की वजह से स्थिति बेहद कठिन बनी रही।

खाई में मिला पुरुष का शव
सोमवार को जब रेस्क्यू टीम खाई में उतरी, तो उन्हें एक पुरुष का शव दिखाई दिया, जिसे बाद में राजा रघुवंशी होने की आशंका जताई गई। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्होंने अभी तक शव को देखकर पहचान नहीं की है। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है।

राजा की पत्नी की तलाश अभी भी जारी
राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम की तलाश अभी भी जारी है। परिजन, स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरह उसका भी पता चल सके। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले दिन से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने गाइड और स्थानीय रेस्टोरेंट स्टाफ से ठीक से पूछताछ नहीं की, जबकि कपल के लापता होने से पहले वहीं आखिरी बार देखा गया था।

गांव में होने की आशंका
परिजनों ने मांग की है कि सोनम की तलाश के लिए अब आर्मी या किसी विशेष प्रशिक्षित टीम की मदद ली जाए। उन्होंने यह भी बताया कि खाई के नीचे कुछ गांव है, जहां अगर सोनम किसी तरह पहुंची हों, तो ग्रामीणों से सूचना मिल सकती है। लेकिन पुलिस ने अभी तक उन गांवों से कोई संपर्क नहीं किया है।

एमपी के मंत्री ने जताया दुख
एमपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना पर लिखा कि इंदौर निवासी युवा राजा रघुवंशी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। विवाह उपरान्त वे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की यात्रा पर गए थे। अभी मीडिया के माध्यम से पता चला है कि राजा की पार्थिव देह मिली है। यह समाचार अत्यन्त विषादपूर्ण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...