7 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeभोपालMP : घर को बना दिया 'नोट छापने' की फैक्ट्री, 500-500 की...

MP : घर को बना दिया ‘नोट छापने’ की फैक्ट्री, 500-500 की गड्डी देख पुलिस शॉक्ड, पास में ही छपता है ऑरिजनल करंसी

Published on

देवास:

मध्यप्रदेश के सोनकच्छ में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15.41 लाख रुपए के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने लाखों रुपए के नकली नोट बाजार में खपा दिए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बाइक सवार दो संदिग्ध मिले
देवासपुलिस को बीएनपी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवक संदिग्ध लगे। तलाशी लेने पर उनके पास से 1.96 लाख रुपए के नकली नोट मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सचिन नागर और शुभम वर्मा हैं। सचिन नागर सोनकच्छ के दुधलाई गांव का रहने वाला है। शुभम वर्मा देवास के आगरोद गांव का रहने वाला है।

घर में नकली नोट छापता
उन्होंने पुलिस को बताया कि राजकुमार मालवीय नाम का उनका एक दोस्त खेड़ाखजूरिया गांव में अपने घर पर नकली नोट छापता है। देवास पुलिस ने राजकुमार के घर पर छापा मारा। वहां से राजकुमार और उसके दोस्त सुनील पाटिल को गिरफ्तार किया गया। सुनील पाटिल बुरहानपुर जिले के खकनार का रहने वाला है।

15 लाख के करीब नकली नोट मिले
पुलिस ने उनके पास से 13.25 लाख रुपये से अधिक के 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद किए। कुछ आधे छपे नोट भी मिले हैं।

देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 178, 179, 180, 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला कि इस नकली नोट के कारोबार में आगरोद देवास के रहने वाले शक्ति सिंह चावड़ा भी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

बाजार में चला दिए नकली नोट
पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने लाखों रुपये के नकली नोट बाजार में चला दिए होंगे। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने ये नोट कहां-कहां खपाए हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

नोट छापने की मशीन बरामद
इस मामले में पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनिंग पेटी सहित नकली नोट छापने के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल नकली नोट छापने के लिए किया जा रहा था।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...