11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालसांसद ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ किया योग

सांसद ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ किया योग

Published on

आलोक शर्मा

सांसद ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ किया योग,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कुली भाइयों के साथ योग किया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि हर भारतवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के आभारी है, जिन्होंने योग की इस विरासत को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर 21 जून की तिथि को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। संपूर्ण विश्व भारत की योग की विरासत के साथ जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। श्री आलोक शर्मा ने कुलियों से आव्‍हान करते हुए कहा कि आप सभी अपने परिजनों के साथ योग को अपनाएं और स्‍वस्‍थ रहे। उन्‍होंने कहा कि कुलियों की समस्‍याओं को शीघ्र हल किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने दुनिया के देशों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने की सलाह दी थी और दुनिया के देशों ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को आत्मसात किया। आज पूरे विश्व में योग की यश-पताका फहरा रही है। यूं तो अनादिकाल से ही योग भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है।

यह भी पढ़िए: Aaj ka Panchang: जानें तिथि नक्षत्र शुभ-अशुभ मुहूर्त और त्योहार

किसी भी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक साधना की सिद्धि से पूर्व योगाभ्यास द्वारा शरीर को साधने का कार्य योग द्वारा किया जाता है। महर्षि पतंजलि सहित अनेक योगशास्त्रियों ने योग के सरलीकरण का सम्मानीय कार्य किया, ताकि आम जनमानस के लिए योग सुलभ हो सके। वर्तमान कालखण्ड में भारत के गौरव की यश-पताका को निरन्तर विश्व में लहराने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस भारतीय ज्ञान-मनीषा को समूची दुनिया में लोकप्रिय एवं नवीन पहचान दिलाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. पवन गुरु सहित समस्त कुली भाई उपस्थित थे l

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this