24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट और नेतागिरी, आखिर जीते तो नेता ही

थ्रिफ्ट और नेतागिरी, आखिर जीते तो नेता ही

Published on

भेल भोपाल।

यूं तो बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी का इतिहास यही रहा है कि कहीं न कहीं इसमें कर्मचारी कम नेता ज्यादा जीतते आए हैं। इसी के चलते अक्सर विवादों की स्थिति बनी रही है। चाहे करनैल सिंह हों या फिर राजेंद्र सिंह अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में संस्था को बेहतर ढंग से चलाया और राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया। अब लगातार नई—नई स्थिति बनती जा रही है।

सौ करोड़ से ज्यादा टर्न ओवर वाली थ्रिफ्ट सोसायटी पिछले दो टर्म से यूनियन नेताओं का कुछ ज्यादा ही जलजला रहा है। बात यही वर्ष 2022 के चुनाव की ही की जाए तो सत्य मेव जयते पैनल से दीपक गुप्ता, निशांत नंदा और राजकुमार इढापाची, प्रगतिशील पैनल से विशाली वाणी, आशीष सोनी और राजमल बैरागी, न्यू पारदर्शी पैनल से कमलेश नागपुरे और श्रीमती किरण (बीएमएस नेता की पत्नि) चुनाव जीतकर थ्रिफ्ट के डायरेक्टर बने।

वहीं निर्दलीय के रूप में इंटक यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष राजेश शुक्ला भी चुनाव जीते। रही बात अध्यक्ष की तो वह अधिकारी वर्ग के माने जाते हैं। अब जब पिछले दो माह से थ्रिफ्ट जैसी वित्तीय संस्था विवादों में रही तो अप्रत्यक्ष रूप से यूनियन नेताओं का जमावड़ा भी देखने को मिला। अगले यूनियन चुनाव में इसमें किस यूनियन को कितना फायदा मिलेगा इसको लेकर सब कुछ चल रहा है।

एक मामूली विवाद ने पुराने सत्ताधारी संचालकों को हटाकर सत्ता से वंचित रहे नए डायरेक्टरों को अपने पक्ष में कर नई सरकार का गठन कर दिया। यह कानूनी है या गैर कानूनी यह अलग बात है, लेकिन घोर दुश्मन रहे डायरेक्टरों ने भले ही अध्यक्ष के खिलाफ पिछले पौने तीन साल आवाज उठाई हो, लेकिन आज वही उनके दोस्त बन गए।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल हरिद्वार में “स्वच्छोत्सव”‌ का शुभारम्भ

यह बात भी किसी भी कर्मचारी सदस्य को गले नहीं उतर रही है। थ्रिफ्ट के चुनाव में यूनियन नेताओं का शामिल होना और जीतकर लड़ाई का अखाड़ा बनाना समझ से बाहर है। अब अगला चुनाव वर्ष 2027 में होना है। ऐसे में कर्मचारी सदस्यों का क्या रवैया होगा यह तो चुनाव के बाद देखने को मिलेगा।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...