8.3 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभोपालनिगम शहर के 54 छठ पूजा घाटों व स्थलों पर करेगा बेहतर...

निगम शहर के 54 छठ पूजा घाटों व स्थलों पर करेगा बेहतर व्यवस्थाएं— महापौर ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई, बिजली, पानी, सुरक्षा सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश — सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की होगी व्यवस्था

Published on


भोपाल ।
नगर निगम शहर के 54 स्थानों पर छठ पूजा घाटों व स्थलों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगा। इन स्थानों पर बिजली, पानी, साफ-सफाई, गोताखारों की तैनाती सहित सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी। शुक्रवार को महापौर मालती राय ने खटलापुरा घाट का निरीक्षण किया और यह निर्देश दिए।  
उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर सभी 54 छठ पूजा घाटों के कुंडों, जलाशयों सहित परिसर व उनके आसपास बेहतर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था समय से पूर्व तय करने और पूजन कार्यक्रम समाप्ति तक निरंतर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खटलापुरा में चबूतरों को व्यवस्थित करने और पूजन कुंडों से अनावश्यक रूप से पानी बाहर न बहने देने तथा सभी स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान महापौर को अवगत कराया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार छठ पूजा घाटों पर जरूरी मरम्मत, साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य करा दिया गया है। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य रविन्द्र यती, जोन अध्यक्ष बृजुला सचान, पार्षद पप्पू विलास सहित बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के प्रतिनिधि व निगम अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़िए: मप्र भाजपा की कार्यकारिणी घोषित में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी समेत 4 महामंत्री, 9 उपाध्यक्ष; आशीष अग्रवाल दोबारा मीडिया प्रभारी बने

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...