18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबरेली में दिल्ली से झारखंड जा रही मालगाड़ी बनी ‘द बर्निंग ट्रेन’,...

बरेली में दिल्ली से झारखंड जा रही मालगाड़ी बनी ‘द बर्निंग ट्रेन’, डिब्बे में लगी आग से मचा हड़कंप

Published on

बरेली।
रेलवे यार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किशनगंज–दिल्ली से झारखंड जा रही पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। जंक्शन पहुँचने से पहले ही लोको पायलट ने एक डिब्बे से उठते घने धुएँ को देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही ट्रेन को रोककर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार बरेली के परसोखोड़ा क्षेत्र में चलते पार्सल डिब्बे में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़िए: भेल में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई,जीएम हेड पहुंचे

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी एक्टिव मोड में आ गए और फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। बरेली जंक्शन पर ट्रेन को रोककर आग वाले डिब्बे को बाकी डिब्बों से अलग किया गया ताकि हादसा न बढ़े। रेलवे कर्मचारियों ने एहतियातन इलाके को खाली करा दिया। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर आग को काबू में कर लिया। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि यह पार्सल मालगाड़ी दिल्ली से झारखंड जा रही थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....