8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपाल2.88 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, 17 कॉलोनियों को होगा फायदा—राज्यमंत्री...

2.88 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, 17 कॉलोनियों को होगा फायदा—राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Published on

भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 52 में 3 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 2 करोड़ 88 लाख की लागत से ऋषि नगर से गुजराती कॉलोनी तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि बाबूजी (स्व. श्री बाबूलाल गौर) की प्रेरणा से गोविंदपुरा विधानसभा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनता के प्यार और आशीर्वाद के चलते ही क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने तिलक नगर में 22 लाख की लागत से आरसीसी सड़क का भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!

रोहित नगर फेज-1 में 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड़ निर्माण और गैलेक्सी अपार्टमेंट में 3.5 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में 16 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका ठाकुर, पार्षद श्रीमती शीला पाटीदार, प्रताप वारे,रामबाबू पाटीदार, जितेन्द्र शुक्ला,  प्रदीप पाठक, धर्मेंद्र पाटीदार समेत स्थानीय रहवासी भी मौजूद रहे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...